भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मात्र 35 हजार से शुरू करें हेलमेट का बिजनेस, रांची के दुकानदार...


Last Updated:

ऐसे युवा जो रोजगार करना चाहते हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें तो उनके लिए कम बजट में हेलमेट का बिजनेस एक बढ़िया कारोबार हो सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि हेलमेट का बिजनेस करने के लिए बाजार सेलेक्शन और लोकेशन का ध्यान जरूर रखें. इसके लिए बड़े दायरे का बाजार होना चाहिए जहां कई इलाकों के लोग शॉपिंग के लिए आते हों या फिर जहां वाहनों की रिपेयरिंग का काम होता है ऐसे बाजार में दुकान रख सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

कैलाश कुमार/बोकारो: आज के समय में सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही लोगों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी तेजी से बढ़ी है. यही कारण है कि हेलमेट की मांग पहले के मुकाबले काफी ज्यादा हो गई है और यह व्यवसाय युवाओं के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर उभर रहा है. ऐसे में चास स्थित सांई एसेसरीज के हेलमेट दुकान के संचालक संजय दत्ता बीते 15 सालों से सफलतापूर्वक हेलमेट बिजनेस का संचालन कर रहे हैं और उन्होंने हेलमेट व्यवसाय को लेकर खास टिप्स साझा किया है.  दुकान के संचालक संजय दत्ता बताते हैं कि कोई भी युवा महज 30 से ₹35 हजार की शुरुआती पूंजी के साथ हेलमेट बिजनेस को शुरू कर अच्छा मुनाफा कमा सकता है.

उन्होंने बताया कि छोटे शहरों में हेलमेट का बिजनेस करने के लिए एक दुकान लेना होगा. इसके लिए लगभग 5,000 रूपये का किराया लेकर चलते हैं तो लगभग 30 हजार रुपये और खर्च होगा. हेलमेट सजाकर रखने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शोकेस बनवाने में 5,000 रुपये खर्च आएगा. इसके बाद करीब 25,000 रूपये का हेलमेट स्टॉक रखना होगा. इतने खर्च के साथ यह काम आसानी से शुरू किया जा सकता है.

स्थानीय मार्केट में ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड दोनों तरह के हेलमेट की अच्छी डिमांड होती है. दुकान संचालक संजय ने बताया कि अगर कोई दुकानदार रोजाना 20 से 50 हेलमेट भी बेचता है तो प्रति पीस लगभग 10 से 15% मार्जिन के हिसाब से 200 रूपये की आमदनी आसानी से हो जाती है. महीने में लो बजट ब्रांडेड और मिड रेंज ब्रांडेड ISI हेलमेट से 40,000 की कमाई आसानी से हो सकती है. बड़े शहरों में अधिक संख्या में हेलमट बेचकर रोजाना ₹2,000 से ₹5,000 तक कमाई आसानी से की जा सकती है. इससे महीने में 50,000 से 1 लाख तक की कमाई संभव है.

इसके अलावा, हेलमेट रिपेयरिंग जैसे वाइजर (ग्लास) बदलना, स्ट्रैप ठीक करना या फिटिंग एडजस्ट करना जैसी सेवाओं से भी अतिरिक्त कमाई हो सकती है. इसमें हर हेलमेट पर करीब 30 से 50 रूपये तक की कमाई आसानी से हो जाती है.

इस व्यवसाय में सफलता के लिए सबसे जरूरी है ग्राहक को अच्छी क्वालिटी का हेलमेट किफायती कीमत पर उपलब्ध कराना और साथ ही समय-समय पर डिस्काउंट और बेहतर सर्विस देकर रेगुलर कस्टमर बनाए रखना. थोक में सस्ते और अच्छे हेलमेट खरीदने के लिए लोकल डीलर के आलावा भी कोलकाता और दिल्ली के होल सेल बाजार और व्यापारी से संपर्क कर बेहतर आमदनी कमा सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top