भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मानदेय को ले बीएलओ- सेविकाओं का प्रदर्शन



सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो कैंप-2 स्थित उपायुक्त कार्यालय के समीप बुधवार को बीएलओ एवं सेविकाओं ने कार्यभार कम करने, कामों का स्पष्ट विभाजन करने तथा बकाया मानदेय का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रही सेविकाओं ने कहा कि एक साथ कई सरकारी योजनाओं और सर्वे कार्यों की जिम्मेदारी मिलने से उन पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। सेक्टर-6 की बीएलओ मंजू कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संचालन, जनगणना, सर्वेक्षण और विभिन्न योजनाओं की ड्यूटी भी दे दी जाती है। सुबह से लगातार काम करने का दबाव रहता है। मानसिक प्रताड़ना झेलने को विवश हैं सेविकाएं प्रदर्शन में शामिल सेविकाओं ने कहा कि योजनाओं और विभागीय आदेशों का सूचीबद्ध बंटवारा कर प्रत्येक कर्मी की जिम्मेदारी स्पष्ट की जाए। साथ ही मानदेय बढ़ाने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। यह भी आरोप लगाया कि कुछ कार्यों के वीडियो गलत तरीके से वायरल होने से मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर नाजिमा खातून, पार्वती कुजूर, गीता कुमारी, सीमा कुमारी, पूनम देवी, रीना देवी, कमला देवी, अंजू बोदरा, रेशमी आदि थीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top