भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मिनी मठरी चाटः जमशेदपुर में यहां मात्र ₹20 में उपलब्ध, एक प्लेट...


Last Updated:

जमशेदपुर के शास्त्री नगर में मात्र 20 रुपये में 6 पीस मिनी मठरी चाट मिलती है. सत्तू से भरी यह कुरकुरी चाट अपने अनोखे और चटपटे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है. शाम पांच बजे सजने वाली इस दुकान पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुरः जमशेदपुर में खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक से बढ़कर एक अनोखी वैरायटी मिलती है. यहां आपको गोलगप्पे, चाट, मोमोज और कई तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने को मिलता है. लेकिन आज हम आपको शहर की एक ऐसी खास जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मिलने वाली छोटी-छोटी मठरी चाट अपने अनोखे आकार और चटपटे स्वाद के कारण लोगों को खूब पसंद आ रही है. यह दुकान जमशेदपुर के शास्त्री नगर में लगती है, जहां विश्वजीत जी हर शाम ठीक 5 बजे अपनी दुकान लगाते हैं.

यहां मिलने वाली मिनी मठरी चाट आम चाट से काफी अलग है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा-छोटा आकार है. देखने में यह मठरी काफी आकर्षक लगती है और इसे बनाने का तरीका भी खास है. इसे तैयार करने के लिए मैदा, आटा और सूजी का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अंदर सत्तू की फिलिंग भरी जाती है, जिससे इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. कुरकुरी मठरी के अंदर भरी सत्तू की फिलिंग इसे दूसरी चाट से अलग बनाती है.

मठरी तैयार होने के बाद इसे चाट के रूप में परोसा जाता है. इसके ऊपर मटर की स्वादिष्ट सब्जी डाली जाती है. इसके बाद खट्टी-मीठी चटनी, चाट मसाला और बारीक कटा प्याज मिलाया जाता है. इन सभी चीजों के एक साथ मिलने से इसमें खट्टा, मीठा और चटपटा स्वाद आता है. यही वजह है कि एक बार इसका स्वाद चखने के बाद लोग दोबारा यहां आने का मन बनाते हैं.

20 रुपये में 6 पीस मिनी मठरी चाट
इस मिनी मठरी चाट की एक और खास बात इसकी कीमत है. यहां मात्र 20 रुपये में 6 पीस मिनी मठरी चाट खाने को मिलती हैं. आज के समय में जहां स्ट्रीट फूड की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं इतनी कम कीमत में मिलने वाला यह चटपटा नाश्ता लोगों की जेब पर भी भारी नहीं पड़ता. शाम के समय दोस्तों और परिवार के साथ कुछ अलग खाने की इच्छा हो, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान यहां चाट खाने पहुंचीं सुहानी बताती हैं कि यहां का स्वाद काफी अनोखा है. वह अक्सर यहां मठरी चाट खाने आती हैं. उनके मुताबिक, इसकी कीमत भी काफी वाजिब है और पूरे शहर में इतनी छोटी-छोटी मठरी चाट मिलना इसे खास बनाता है.

शाम 5 बजे लगती है दुकान
अगर आप भी जमशेदपुर में रहते हैं और रोजाना मिलने वाले स्ट्रीट फूड से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो शास्त्री नगर की इस मिनी मठरी चाट का स्वाद जरूर चख सकते हैं. शाम 5 बजे लगने वाली इस दुकान पर मात्र 20 रुपये में 6 पीस चाट का आनंद लिया जा सकता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top