भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मिनी वॉलीबॉल चैंपियनशिप: बालक-बालिका वर्ग के फाइनल में पहुंची पूर्वी सिंहभूम की...




भास्कर न्यूज |दुमका
दुमका के गांधी मैदान में जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित 9वीं मिनी झारखंड राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शनिवार को अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्वी सिंहभूम की टीमों ने दोनों वर्गों के फाइनल में जगह बना ली। बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम का मुकाबला हजारीबाग से, जबकि बालिका वर्ग में रामगढ़ की टीम पूर्वी सिंहभूम से भिड़ेगी। रविवार को खिताबी मुकाबलों के साथ तीसरे स्थान के लिए भी मैच खेले जाएंगे। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पूर्वी सिंहभूम ने धनबाद को सीधे सेटों में 25-17 और 25-16 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में हजारीबाग ने लातेहार को 25-20 और 25-18 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। अब रविवार को दोनों टीमों के बीच चैंपियन बनने के लिए मुकाबला होगा। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रामगढ़ ने धनबाद को 25-19 और 25-16 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में पूर्वी सिंहभूम और गुमला के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पूर्वी सिंहभूम ने पहला सेट 25-17 से जीतने के बाद दूसरे सेट में 26-24 से बाजी मार ली। इस जीत के साथ टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताब के लिए रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम आमने-सामने होंगी। मैचों के संचालन में तकनीकी अधिकारी देवाशीष कुमार झा, मो. सुजाउद्दीन, सतीश उरांव, धनंजय कुमार, खेमराज साहू, मो. अरमान, बिट्टू गड़ी, रघु कुमार, अभिनंदन कुमार, तनुजा कुमारी, सरिता कुमारी और प्रवीण मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, जिला ओलंपिक संघ के सचिव वरुण कुमार, मीडिया संयोजक मदन कुमार, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार और सचिव मुकेश कुमार के अलावा आयोजन समिति के सचिव दाउद अली, मनोज घोष, सूरज केसरी, कुलदीप कुमार सिंह, अमित कुमार पाठक, संतोष गोस्वामी, शंभू रजक और सुहागिन मरांडी सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। लीग चरण में भी टीमों ने दिखाया दम सेमीफाइनल से पहले लीग चरण में बालक वर्ग में लातेहार ने मेजबान दुमका और बोकारो को हराया। पूर्वी सिंहभूम ने गुमला और जामताड़ा, हजारीबाग ने लोहरदगा, दुमका ने बोकारो, कोडरमा ने लोहरदगा और जामताड़ा ने गुमला को पराजित किया था। बालिका वर्ग में रामगढ़ ने लातेहार और गुमला को, देवघर ने गोड्डा को तथा पूर्वी सिंहभूम ने धनबाद, गोड्डा और देवघर को हराया था। गुमला ने लातेहार, जबकि धनबाद ने गोड्डा और देवघर को शिकस्त दी थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top