भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोले:विधानसभा के विशेष सत्र से जनता को बताएंगे...




मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कुछ विषय ऐसे हैं, जो काफी ज्वलंत हो चुके हैं। राज्य के हित और आमलोगों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए इन मुद्दों पर चर्चा बेहद जरूरी है। इसीलिए सरकार ने 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र के माध्यम से जनता को बताया जाएगा कि सरकार उनके हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए किस तरह की नीतियां तैयार कर रही हैं। वे यहां एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री राकेश कुमार सिंह के सेक्टर-3ए स्थित आवास पर पहुंचे। उनकी दिवंगत मां शांति सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए। गौरतलब है कि मतदाता सूची के एसआईआर और खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम-2026 जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top