भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मोदी-जिनपिंग की मुलाकातों से सुधरे रिश्ते, अब समझौतों को लागू करने का...


होमदुनियाचीन

मोदी-जिनपिंग की मुलाकातों से सुधरे रिश्ते, अब समझौतों को लागू करने का वक्त: डोभाल से मुलाकात के बाद बोला चीन

Last Updated:

मोदी-जिनपिंग की मुलाकातों से सुधरे रिश्ते, अब समझौतों को लागू करने का वक्त: डोभाल से मुलाकात के बाद बोला चीनZoom

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन पर सम्राट सरकार ने बड़ी घोषणा की है.

नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में कूटनीतिक बातचीत तेज हो गई है. चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के बीच हुई अहम बैठक के बाद चीन की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. हान झेंग ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कजान और तियानजिन में दो महत्वपूर्ण बैठकें हुई हैं. इन मुलाकातों में दोनों शीर्ष नेताओं के बीच सीमा विवाद सुलझाने और रिश्तों को पटरी पर लाने को लेकर कई अहम सहमतियां बनी थीं.

चीनी उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि दोनों नेताओं के बीच बनी इन सहमतियों ने द्विपक्षीय संबंधों को सुधार और स्थिरता की राह पर वापस लाने में बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि भारत और चीन को अपने संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखने की जरूरत है. हान झेंग ने दोनों देशों से अपील की कि शीर्ष नेताओं के बीच हुए समझौतों को अब संयुक्त रूप से जमीन पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि दोनों पड़ोसियों के बीच शांति और आपसी विश्वास को और मजबूत किया जा सके.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top