भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

यहां दाग अच्छे हैं… लापरवाही व कर्तव्यहीनता के आरोप में हटाए गए...




राजधानी के 13 थाने व 5 ओपी में शुक्रवार को एसएसपी राकेश रंजन ने नए प्रभारी की पोस्टिंग की है। इनमें 3 इंस्पेक्टर और 15 दारोगा के नाम शामिल हैं। ट्रांसफर किए गए 6 अफसर ऐसे हैं, जिनकी 7 से 10 महीने में ही थानेदारी छीन ली गई। वे अपने कार्य से एसएसपी का विश्वास नहीं जीत पाए, जिसके बाद थानेदार से हटाकर दूसरी जगह जेएसआई के रूप में तैनात किए गए हैं। वहीं 6 वैसे पदाधिकारी को भी अब थानेदार बना दिया गया है, जिन्हें पहले लापरवाही व कर्तव्यहीनता आरोप में हटाया गया था। इनमें एक इंस्पेक्टर आैर 5 दारोगा शामिल हैं। एसएसपी ने इन पदाधिकारियों पर एक बार फिर विश्वास जताया है, ताकि वे अपने काम से खुद को साबित कर सकें। स्थानांतरण से संबंधित आदेश एसएसपी ने जारी कर दिया है। इनको नव पदस्थापित स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जानिए… किन इंस्पेक्टर व दरोगा को किस थाने की मिली जिम्मेवारी इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक : बरियातू थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 : यातायात थाना प्रभारी,गोंदा इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता : यातायात थाना प्रभारी, चुटिया एसआई शैलेन्द्र टुडू : थाना प्रभारी, नरकोपी एसआई कफील अहमद : थाना प्रभारी, बेड़ो एसआई दिनेश कु. ठाकुर : थाना प्रभारी, विधानसभा एसआई शिवनारायण तिवारी : थाना प्रभारी, इटकी एसआई गगन कुमार ठाकुर : थाना प्रभारी, सिकिदिरी एसआई दुलाल कुमार महतो : थाना प्रभारी तमाड़ एसआई कुंदन कुमार : थाना प्रभारी दशमफॉल इन्हें फिर मिली थानेदारी इंस्पेक्टर प्रकाश रजक : 17 मार्च 2026 को अपराध नियंत्रण में विफल रहने के आरोप में कांके थानेदार के पद से हटाए गए थे। इन्हें फिर से बरियातु का थानेदार बनाया गया है। गगन ठाकुर : 2 महीने 25 दिन बाद ही मुरी आेपी प्रभारी से हटा दिया गया था। हालांकि 7 महीने बाद फिर एसएसपी ने सिकिदिरी का थानेदार बनाया है। राहुल : मांडर थानेदार पद से हटाए गए थे। 7 महीने बाद ही मोरहाबादी टीआेपी प्रभारी बनाया है। अभिषेक कुमार-2 : लापुंग थानेदार पद से हटाए गए थे। अब 7 महीने बाद राहे का थानेदार बनाया गया है। कुंदन कुमार : 10 महीने बाद एक बार फिर थानेदारी मिली है। दशमफॉल का थानेदार बनाया गया है। दुलाल कुमार महतो : मोरहाबादी टीआेपी के प्रभारी थे। 7 महीने बाद तमाड़ का थानेदार बनाया गया है। 7 महीने में इनकी गई थानेदारी… सुजीत कु. उरांव- बेड़ो थानेदार पद से हटाए गए राहुल कु. मेहता- मुरी ओपी प्रभारी से हटाए गए रंजीत कुमार- पंडरा ट्रैफिक थानेदार से हटाए गए 10 महीने में इनकी गई थानेदारी प्रवीण कु. मोदी- तमाड़ थानेदार पद से हटाए गए गणेश यादव-विधानसभा थानेदार पद से हटाए गए सचिन कु. मिश्रा-सिकिदरी थानेदार पद से हटाए गए आदिवासी अफसरों के तबादले पर विधायक राजेश कच्छप ने उठाए सवाल खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने रांची एसएसपी की कार्यप्रणाली, थानेदारों की पोस्टिंग और आदिवासी अधिकारियों के तबादले पर सवाल उठाए हैं। कहा है कि योग्य आदिवासी अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों से हटाकर लूप लाइन में भेजा जा रहा है। आरोप लगाया कि लगातार तबादलों से प्रशासनिक स्थिरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। एसआई अभिषेक कुमार -2 : थाना प्रभारी राहे एसआई राहुल : टीओपी प्रभारी मोरहाबादी एसआई अक्षय कुमार : टीओपी प्रभारी एदलहातू एसआई विवेक कुमार : टीओपी प्रभारी चुटुपालू एसआई विकास कु.पासवान : ओपी प्रभारी मुरी एसआई पूजा विभूति उरांव : टीओपी प्रभारी हिल (सुखदेवनगर) एसआई अवध बिहारी कुंवर : यातायात थाना प्रभारी खेलगांव एसआई धर्मेंद्र कुमार: यातायात थानाप्रभारी पंडरा



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top