Last Updated:
Jharkhand Protest Viral Video: रांची में JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन के बीच 13 साल के जैनक डी’सूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. छठी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा शानदार अंग्रेजी में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग करता नजर आया. उसने कहा कि भविष्य में उसे भी प्रतियोगी परीक्षाएं देनी हैं, इसलिए वह अभी से अपनी आवाज उठा रहा है. बच्चे ने युवाओं को देश और दुनिया को आगे बढ़ाने वाली ताकत बताया. दूसरी ओर झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है. प्रदर्शनकारी 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने समेत अपनी मांगों पर अड़े हैं. देवेंद्र नाथ महतो का गुट भी सरकार से बातचीत करेगा.
रांची JPSC-JSSC आंदोलन में 13 साल के जैनक डी’सूजा का वीडियो वायरल है. (फोटो Instagram)
Jharkhand Protest News: रांची में JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन इन दिनों सिर्फ भर्ती परीक्षाओं और सरकारी फैसलों तक सीमित नहीं है. इस प्रदर्शन के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जिसने लोगों का ध्यान अचानक एक 13 साल के बच्चे की तरफ खींच दिया. बच्चा आंदोलन में पहुंचा और ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी में अपनी बात रखी कि वीडियो देखने वाले भी कह उठे… ये है नया झारखंड! आमतौर पर झारखंड को लेकर बाहर के लोगों के मन में कई तरह की धारणाएं रहती हैं. लेकिन रांची के इस बच्चे ने अपनी बात रखने के अंदाज से उन धारणाओं को ही चुनौती दे दी. खास बात ये है कि बच्चा सिर्फ अंग्रेजी बोलकर सुर्खियों में नहीं आया, बल्कि उसने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की बात भी पूरी बेबाकी से रखी.
वीडियो में 13 साल का जैनक डी’सूजा अपना परिचय देता है और बताता है कि वह रांची के सेंट जॉन्स स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है. इसके बाद जब उससे JPSC-JSSC आंदोलन को लेकर सवाल पूछा जाता है तो उसका जवाब काफी लंबा और आत्मविश्वास से भरा है. बच्चा कहता है कि उसने सोशल मीडिया पर अलग-अलग जगहों पर हो रहे प्रदर्शनों के बारे में देखा. इसके बाद वह जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचा. उसका कहना है कि भविष्य में उसे भी प्रतियोगी परीक्षाएं देनी हैं, इसलिए वह अभी से अपनी आवाज उठाना चाहता है. यही बात इस वीडियो को बाकी वायरल क्लिप से अलग बनाती है.
View this post on Instagram