Last Updated:
यूपी के संभल जनपद में यदि आप भी ठहरने और खाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह पांच होटल बेस्ट माने जाते हैं. इन होटल में खाने-पीने से लेकर ठहरने तक की सभी सुविधाएं मौजूद हैं. जो सभी अच्छी क्वालिटी में मिलते हैं. इसके साथ ही दूर दराज के लोग अधिकतर इन्हीं होटल में और खाना पसंद करते हैं.
संभल में ये 5 होटल बेस्ट माने जाते हैं, जिनमे सुमंगलम ग्रीन रिसोर्ट होटल भी बेस्ट होटल माना जाता है. इसी प्रकार होटल ओ पार्क स होटल भी बेस्ट माना जाता है. यह ठहरने और आसपास के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के लिए यात्रियों की पहली पसंद में शामिल है. होटल ओ सम्राट होटल स्टेशन रोड और मुख्य शहर के करीब होने के कारण यह बहुत सुविधाजनक है. बिंदल फार्म्स यह गणेश कॉलोनी के पास स्थित यह जगह एक आरामदायक स्टे और इवेंट्स के लिए जानी जाती है. अतिक पैलेस दीपा सराय क्षेत्र में स्थित, यह उन लोगों के लिए एक अच्छा और बजट-अनुकूल विकल्प है जो ठहरने के साथ-साथ स्थानीय खाने का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं.
संभल का सुमंगलम ग्रीन रिसोर्ट एक खूबसूरत और शांत माहौल में बना प्रीमियम रिसोर्ट है. शहर के शोर से दूर हरियाली के बीच स्थित यह जगह परिवार, कपल्स और वेडिंग फंक्शन के लिए बेहद पसंद की जाती है. ठहरने के लिए यहां डीलक्स रूम, कॉटेज और लग्जरी सुइट का विकल्प मिलता है. सभी कमरे बड़े, हवादार और मॉडर्न सुविधाओं से लैस हैं. कमरों में एसी, एलईडी टीवी, फ्री वाईफाई, इंटरकॉम, चाय कॉफी मेकर और 24 घंटे रूम सर्विस मिलती है. बालकनी से गार्डन व्यू भी मिलता है.
खाने के लिए रिसोर्ट में इनहाउस मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट है. यहां शुद्ध शाकाहारी नॉर्थ इंडियन, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल डिश परोसी जाती हैं. तंदूर के आइटम, पनीर की वैरायटी और दाल मखनी यहां की खासियत है. सुबह शानदार बुफे नाश्ता दिया जाता है. अन्य सुविधाओं में बड़ा लॉन, बैंक्वेट हॉल, स्विमिंग पूल, बच्चों का प्ले एरिया, इनडोर गेम्स और सुरक्षित पार्किंग शामिल हैं. शादी, पार्टी और कॉर्पोरेट इवेंट के लिए यह रिसोर्ट संभल का सबसे भरोसेमंद और आरामदायक विकल्प है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
संभल का होटल ओ पार्क एस एक मॉडर्न और किफायती होटल है.यह बहजोई रोड पर स्तिथ है. जो बिजनेस और फैमिली दोनों तरह के मेहमानों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है. संभल शहर के मुख्य हिस्से में स्थित होने से बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान है.ठहरने के लिए यहां स्टैंडर्ड और डीलक्स रूम उपलब्ध हैं.सभी कमरे एसी, एलईडी टीवी, फ्री वाईफाई, अटैच्ड बाथरूम और 24 घंटे रूम सर्विस से लैस हैं. कमरों का इंटीरियर साफ सुथरा और आरामदायक है.
खाने पीने के लिए होटल में इनहाउस रेस्टोरेंट है. जहां नॉर्थ इंडियन, चाइनीज और तंदूरी डिश परोसी जाती हैं. बटर चिकन, दाल तड़का और वेज बिरयानी यहां की खास डिश हैं. सुबह कॉम्प्लीमेंट्री नाश्ता भी दिया जाता है.अन्य सुविधाओं में बैंक्वेट हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, पार्किंग और पावर बैकअप शामिल हैं. सेंट्रल लोकेशन, बजट में बढ़िया सर्विस और स्टाफ का मददगार व्यवहार इस होटल को संभल में ठहरने के लिए भरोसेमंद बनाता है.
संभल का होटल ओ सम्राट एक बजट मॉडर्न होटल है जो मुख्य रूप से कपल्स और फैमिली के लिए सुविधाजनक है. यह होटल भारत पेट्रोल पंप, एनएच-509 चंदौसी रोड, बबराला रोड, बहजोई, जिला संभल पर स्थित है. बहजोई रेलवे स्टेशन से सिर्फ 8 मिनट पैदल दूरी पर है. यहां एसी कमरे, एलईडी टीवी, फ्री वाईफाई, अटैच्ड बाथरूम और 24 घंटे रूम सर्विस मिलती है. फैमिली रूम का विकल्प भी है.होटल में इनहाउस रेस्टोरेंट है और 24 घंटे रूम सर्विस उपलब्ध है.रेलवे स्टेशन के पास हाईवे लोकेशन, कपल फ्रेंडली पॉलिसी, लोकल आईडी पर चेक-इन की अनुमति और 24 घंटे फ्रंट डेस्क इसकी मुख्य खासियत है.
बिंदल फार्म्स, गणेश कॉलोनी, चंदौसी एक प्रसिद्ध धर्मशाला और होटल है. जो खासतौर पर धार्मिक आयोजनों, शादी-समारोह और पारिवारिक ठहराव के लिए जाना जाता है. यह गणेश कॉलोनी में स्थित है. शहर के बीचो-बीच होने से पहुंचना आसान है. यहां साफ सुथरे कमरे उपलब्ध हैं जो बेसिक सुविधाओं से लैस हैं. धर्मशाला के नियमों का पालन कर यहां रुक सकते हैं. कुछ कमरे निशुल्क तो कुछ शुल्क के साथ मिलते हैं. कमरे की उपलब्धता पर निर्भर करता है.बिंदल फार्म्स आपके धार्मिक आयोजनों के लिए खानपान की व्यवस्था में मदद करता है. विशेष जरूरतों के लिए स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं.
संभल में अतीक पैलेस दीपा सराय इलाके का एक लोकप्रिय और बजट फ्रेंडली होटल है.यह तुर्तीपुर इल्हा दीपा सराय, में स्थित है. 24 घंटे खुला रहता है.इसके साथ ही होटल में साफ सुथरे एसी कमरे उपलब्ध हैं. सभी कमरों में अटैच्ड बाथरूम, फ्री वाईफाई और बेसिक सुविधाएं मिलती हैं. फैमिली रूम का विकल्प भी है. सफाई और हाइजीन का खास ध्यान रखा जाता है.होटल में इनहाउस डाइन-इन एरिया है जहां मेहमान खाना खा सकते हैं. फ्री रूम सर्विस भी दी जाती है.