भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रसोई का बजट बिगाड़ा: 8 माह से नए घरेलू गैस कनेक्शन का...



रांची में घरेलू गैस कनेक्शन पर अघोषित रोक ने 15 हजार परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले आठ महीने से नए कनेक्शन नहीं मिलने के कारण लोग महंगे विकल्पों पर निर्भर हैं। पांच और 10 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर खरीदने से लेकर ब्लैक में घरेलू सिलेंडर

.

  • राजधानी की 70 गैस एजेंसियों में नए कनेक्शन के लिए आवेदन और पूछताछ करने वालों की कतार…

इस संकट की सबसे बड़ी मार उन मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रही है, जिनके लिए रसोई गैस अब जरूरत से ज्यादा आर्थिक बोझ बनती जा रही है। घरेलू कनेक्शन के अभाव में उन्हें कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए कई गुना अधिक शुरुआती खर्च और महंगी रिफिलिंग करानी पड़ रही है या ब्लैक में 180 रुपए प्रति किलो छोटे सिलेंडर में भरवाना पड़ रहा है। जो हर नाके पर उपलब्ध है।

घरेलू सिलेंडर से 138% महंगा है 5 किलो एफटीएल सिलेंडर

14.2 किलो के सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर का नया कनेक्शन नहीं मिलने से लोगों को महंगे विकल्प अपनाने पड़ रहे हैं। 10 किलो के एफटीएल सिलेंडर का कनेक्शन एक भरे सिलेंडर के साथ करीब 4,900 रुपए में मिलता है। इसके बाद हर रिफिलिंग पर 1,707 रुपए देने पड़ते हैं। वहीं, पांच किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर का कनेक्शन भरे सिलेंडर सहित 1,957.50 रुपए में मिलता है और रिफिलिंग के लिए 836.50 रुपए चुकाने होते हैं। इसके मुकाबले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत करीब 1,000 रुपए है। घरेलू सिलेंडर में प्रति किलो गैस 70.42 रुपए पड़ती है, जबकि 10 किलो एफटीएल में 170.70 और पांच किलो कॉमर्शियल में 167.30 रुपए प्रतिकिलो कीमत लगती है।

क्या कहते हैं आवेदक

  • जितेंद्र कुमार… आठ महीने से कनेक्शन का इंतजार: कोकर सरना टोली निवासी जितेंद्र कुमार 8 महीने से घरेलू गैस कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। 1000 रु. का सिलेंडर 1500 में भरवाना पड़ता है। कई बार महीनों गैस नहीं मिलती। तब कोयले पर खाना बनता है।
  • अजय कुमार… चार एजेंसियों के चक्कर लगाए, नहीं मिला कनेक्शन: पीपी कंपाउंड निवासी अजय कुमार ने बताया कि नए गैस कनेक्शन के लिए चार एजेंसियों में संपर्क किया, लेकिन कहीं नहीं मिला। मजबूरी में वह 800 रुपए में पांच किलो का सिलेंडर खरीद रहे हैं।

गैस कंपनियां बोलीं : जनवरी- फरवरी से नए कनेक्शन की उम्मीद

गैस कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि अभी नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने को लेकर हेड ऑफिस से कोई आदेश नहीं आया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू होगी। इधर, गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक, अगले वित्तीय वर्ष से पहले नए कनेक्शन मिलने की संभावना कम है। डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर जनवरी में सुनवाई प्रस्तावित है।

इधर… दुकानों में ब्लैक में मिल रही, 2500 में बेच रहे 14 किलो का गैस सिलेंडर

बूटी मोड़ : यूनिक लाइट हाउस एंड किचन सेंटर

नया कनेक्शन मिल नहीं रहा, हमलोग भी महंगा खरीद रहे

  • रिपोर्टर : भैया, छोटी टंकी में रसोई गैस भरानी है।
  • दुकानदार : कितना किलो चाहिए?
  • रिपोर्टर: दो किलो।
  • दुकानदार : 180 रुपए किलो।
  • रिपोर्टर : 14 किलो वाला सिलेंडर कितने का है?
  • दुकानदार : 2500 रुपए का।
  • रिपोर्टर : काफी महंगा है, कुछ कम कीजिए।
  • दुकानदार : क्या सस्ता करें, नया कनेक्शन मिल नहीं रहा है। हमलोग भी महंगा ही खरीदते हैं।

बरियातू रोड : कृष्णा लाइट एंड टेलीकॉम

180 से कम नहीं होगा, पहले 250 रु. किलो बिकी है गैस

  • रिपोर्टर : गैस कितने रुपए किलो भरते हैं?
  • दुकानदार:180 रुपए, कितना भराना है?
  • रिपोर्टर: चार किलो गैस भराना है। दाम कुछ कम कर के भर दीजिए।
  • दुकानदार: इससे पहले 250 रु. किलो बिक रहा था।
  • रिपोर्टर : फिर भी कुछ कम कर दीजिए।
  • दुकानदार : 2300 रुपए में हमलोग ही खरीदते हैं?
  • रिपोर्टर : 14 किलो वाला सिलेंडर कितने का देंगे?
  • दुकानदार : 2500 रुपए।

जेल रोड : मशीन एंड टूल रिपेयरिंग सेंटर

महंगा रहेगा ही, सबको मैनेज करना पड़ता है

  • रिपोर्टर : भैया, रसोई गैस भरते हैं?
  • दुकानदार: कितने किलो चाहिए?
  • रिपोर्टर : चार किलो।
  • दुकानदार : 180 रुपए किलो है।
  • रिपोर्टर : कुछ कम कीजिए।
  • दुकानदार : महंगा रहेगा ही, सबको मैनेज करना पड़ता है।
  • रिपोर्टर : मतलब?
  • दुकानदार : मेन रोड में दुकान है, ऐसे ही थोड़े चलता है।
  • रिपोर्टर: 14 किलो वाला कितने में देंगे?
  • दुकानदार: 2100 रु. में दे देंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top