भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची-आनंद विहार समेत कई स्पेशल ट्रेनों का विस्तार:यात्रियों की बढ़ती भीड़ को...




रेल मंत्रालय ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया है। इसके तहत रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (02877) का संचालन 4 से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार और आनंद विहार-रांची स्पेशल (02878) का संचालन 5 जुलाई से 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। दोनों ट्रेनें चार-चार अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी। इसी तरह सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (08611) 6 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल (08612) 9 जुलाई से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को कुल 13-13 ट्रिप संचालित होंगी। इन ट्रेनों का परिचालन रांची होकर होगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे और वेटिंग सूची का दबाव कम होने की उम्मीद है। गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी कोच
यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस (15027/28) में भी अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच जोड़ा जाएगा। गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन में यह सुविधा 1 से 31 जुलाई तक और सम्बलपुर से चलने वाली ट्रेन में 3 जुलाई से 2 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को राहत देना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top