Last Updated:
Ranchi Ulatu Gaon Hanuman Mandir: रांची के उलाटू गांव के पहाड़ी पर स्थित हनुमान मंदिर में चार मुखी प्रतिमा है. घने जंगल और जंगली जानवरों के डर से यहां शाम 6 बजे बाद किसी को रुकने नहीं दिया जाता है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि यहां सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के उलाटू गांव में एक मंदिर है, जो कि हनुमान जी का है. यह मंदिर काफी सुनसान जगह पर है और एक पहाड़ की चोटी के पास है. मंदिर के पुजारी शंभू पाठक बताते हैं कि शाम के 6 बजते ही यहां से लोग निकल जाते हैं, कहते हैं कि रात में यहां जो रुकता है. उसके साथ अनर्थ हो जाता है. इस तरह की कई घटनाएं देखने को मिली हैं. आइये जानते हैं इस मंदिर की विशेषता के बारे में.
मंदिर के पुजारी बताते हैं कि रात में कई बार ऐसी अजीबोगरीब आवाज भी आती है. इसीलिए शाम 6:00 बजे के बाद यहां पर कोई नहीं रुकता है. यहां पर हनुमान जी सबकी मुराद भी पूरी करते हैं, लेकिन जैसे ही शाम के 6 बजते हैं, बहुत अधिक तो 7 बजे तक यहां से लोग एकदम से निकल जाते हैं. यहां कोई यहां रुकने की हिम्मत भी नहीं कर पाता है.
जानें आखिर क्या है वजह
मंदिर के पुजारी शंभू बताते हैं कि दरअसल एक तो अगल-बगल घना जंगल है. यहां आसपास एक भी घर नहीं है. इसके साथ ही यहां आसपास के 1 किलोमीटर के दायरे में भी कोई घर नहीं है. यहां सिर्फ घना जंगल है. ऐसा कहा जाता है कि यहां पर बड़े जानवर रहते हैं. जैसे लोमड़ी, सियार, हाथी यह सब रात में इन पहाड़ियों पर आते हैं और रात में यह पहाड़ी इन सभी जानवरों का डेरा रहती है.
इसीलिए रात में कई बार लोग लोमड़ी और सियार की अजीबोगरीब आवाज सुनते हैं. हालांकि अब तो इतने लाइट हो गई है कि यह आवाज पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है. जहां शाम के 5:00 के बाद तो खासतौर पर यहां पर कोई भी महिला तो रुकने की परमिशन बिल्कुल भी नहीं है. कहा जाता है कि पूरे पहाड़ को हनुमान जी सुरक्षित रखते हैं.
जानें यहां के लोगों की क्या है आस्था
यहां पर चार मुखी हनुमान भगवान की प्रतिमा है. कहा जाता है कि जो भी इसकी पूजा करता है. प्रभु उसकी मनोकामना जरुर पूरी करते हैं. इसलिए यहां पर कोई घर बनाने का मन्नत मांगने के लिए आता है तो कोई शादी विवाह और पढ़ाई के लिए आता है. यहां सबकी मन्नत पूरी होती है. यही कारण है कि लोगों कि यहां पर आस्था काफी अधिक है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें