भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची की कालिंदी ने 5 हजार से शुरू किया हैंडमेड ज्वेलरी का...


Last Updated:

Business Idea: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली कालिंदी हैंडमेड ज्वेलरी बनाती हैं. कार्डबोर्ड से लेकर मिट्टी तक, हर चीज को अपनी कला से खूबसूरत कलाकृति में बदल देती हैं. उनकी ज्वेलरी इतनी यूनिक होती है कि उनके इंस्टाग्राम पेज में हजारों फॉलोअर हैं. इतना ही नहीं, उनका ऑर्डर कश्मीर से कन्याकुमारी तक आता है. आज वह 100 महिलाओं को ट्रेनिंग भी दे चुकी हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

कालिंदी ने बताया कि उनकी कमाई तो जबरदस्त है. इसके साथ वह दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही हैं. उन्हें इस बात की खुशी है. उन्हें क्रिएटिविटी भी बचपन से था. पहले वह भगवान के पोशाक बनाती थी व ज्वेलरी बनाती थी, लेकिन एक बार ऐसे ही यह फैब्रिक ज्वेलरी ट्राई किया और इतना अच्छा बना और ऑर्डर आने लगे फिर सिलसिला चल पड़ा.

कालिंदी बताती हैं वह फैब्रिक ज्वेलरी बनाती हैं. साथ ही कपड़े जूट और कार्डबोर्ड से यह 100% ऑर्गेनिक होता है, कुछ मिट्टी के भी बने होते हैं और इसके ऊपर खूबसूरत पेंटिंग होती है और मेटल के झुमके लगे होते हैं.

वह कुंदन व बीड्स इन सब चीजों को भी बनाती हैं, लेकिन मुख्य रूप से फैब्रिक ही उनका असली काम है, उन्होंने खुद भी इसकी ऑनलाइन ट्रेनिंग ली है. उन्होंने यह काम केवल ₹5000 से ही शुरू किया था. बस एकदम कम पैसों से किया था कि देखते हैं कैसा रिस्पॉन्स होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आज यह लाखों रुपए तक जा चुका है. कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक, कोटा राजस्थान से लेकर दिल्ली कोलकाता हर जगह से आर्डर आता है. उनकी वेबसाइट “फुलेरा डॉट इन” है. कालिंदी बताती हैं कि हमारे ब्रांड का नाम फुलेरा है.

उन्हें फैब्रिक का आइडिया इसलिए आया कि बहुत लोगों को मेटल से एलर्जी होता है या बहुत हैवी पहनने में लगता है, लेकिन आप उनकी फेवरेट ज्वेलरी पहनेंगी तो ये हल्का होता है. एलर्जी का कोई खतरा नहीं, ना भारी है, चाहे जितना लंबा और बड़ा पहन लें. यह एकदम कंफर्टेबल रहेगा. यह भी एक कारण फैब्रिक ज्वेलरी चुनने का है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top