भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची के कृषि वैज्ञानिकों ने बनाई स्मार्ट कंटेनर मशीन, गोबर-गोमूत्र डालिए, 15...


Last Updated:

बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने लिक्विड खाद बनाने का कंटेनर बनाया है. यह गोमूत्र, गोबर व वेस्ट पत्तों से 15 दिन में खाद तैयार करेगा.

ख़बरें फटाफट

रांची: बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि वैज्ञानिकों ने खासतौर पर लिक्विड खाद बनाने का कंटेनर तैयार किया है. यह कंटेनर दो भागों में है. पहले वाले भाग में व्यक्ति को गोमूत्र, गुड, गोबर और जितने भी वेस्ट पत्ते होते हैं, जो जानवर नहीं खाते उसको ऊपर में डाल देना है. 15 दिन के बाद यह खुद ही सड़ा व गला कर लिक्विड के रूप में दूसरे कंटेनर में स्टोर हो जाएगा. आइये जानते हैं इसके बारे में.

अब इस लिक्विड को नल के माध्यम से जरूरत के अनुसार निकालिए और एक एकड़ में इस्तेमाल कीजिए. कृषि वैज्ञानिक रमेश बताते हैं कि यह खासतौर पर किसानों के लिए तैयार किया गया है. क्योंकि उन्हें लिक्विड खाद तैयार करने में बड़ा कंफ्यूजन होता है. गोमूत्र कितना एमएल होना चाहिए, कितने दिन में तैयार होगा, कितना प्रेशर होना चाहिए. कई सारी चीज उनके दिमाग में होती है. यह मशीन सारी चीजों को ऑटोमेटिक कर देगी.

मशीन में लिखा रहेगा क्या है डालना

उन्होंने आगे बताया कि मशीन में ऊपर की तरफ लिखा रहेगा कि इसमें आपको 5 किलो गोबर डालना है, 5 लीटर गोमूत्र डालना है, कितना पानी डालना है और कितना बेसन डालना है, कितना क्या कुछ डालना है. दरअसल, बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन मिर्च और लहसुन खेत के लिए ब्रह्मास्त्र का काम करता है. ऐसे में इसमें कई तरह के आप खाद भी तैयार कर सकते हैं.

इस तरह के तीन कंटेनर तैयार किए हैं और इसमें तीन तरह के लिक्विड खाद बनाए जा सकते हैं. वह भी अलग-अलग. जैसे एक में गोबर, गोमूत्र और गुड़ का खाद. दूसरे में बेसन, मिर्च, लहसुन, जंगली पत्ते का खाद और तीसरे में जितने भी किचन के वेस्ट प्रोडक्ट होते हैं, उसका खाद. मतलब तीन तरीके का ब्रह्मास्त्र खाद आप एक बार में ही बना लेंगे. बस ऊपर कंटेनर में यह सारी चीज डाल देना है और 15 दिन के लिए भूल जाना है.

अपने आप प्रेशर देगा सड़ा

कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि यह लोहे का कंटेनर है और यह पूरी तरह सील होता है. कहीं से हवा पास नहीं होती है. इसके अंदर का प्रेशर ऐसा होता है कि अपने आप 15 दिन में पूरा सड़ गल कर बराबर हो जाता है और पीएच लेवल भी बैलेंस हो जाता है. ऐसे में यहां की मिट्टी के लिए एकदम उपयुक्त है. अब नीचे एक और कंटेनर है. जहां पर इसका लिक्विड ऑटोमेटिक फिल्टर होकर चला जाएगा. अब आप यहां पर नल खोलिए और लिक्विड निकालिए और खेत में इस्तेमाल कीजिए. एक बार में एक एकड़ खेत के लिए लिक्विड खाद बनकर तैयार रहेगी.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top