भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, कोडरमा… झारखंड के 23 जिलों में आज होगी जमकर बारिश, IMD...


रांची: झारखंड में एकबार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. जहां आज बुधवार को झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के कई जिलों के लिए वज्रपात और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी है. आज रांची, पलामू और कोडरमा समेत 23 जिलों में बारिश का अलर्ट किया गया है.

आज इन जिलों में है बारिश का अलर्ट

आज रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा और कोडरमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. ऐसे में खेत में काम करने वाले किसानों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

इन जिलों में है आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

रांची मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर में गरज के साथ बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. लोगों से खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की अपील की गई है.

आज इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

वहीं, बारिश के कारण आज रांची, खूंटी, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.  इन जिलों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा.

आज बिजली गिरने का है खतरा

आज दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के साथ बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में भी वज्रपात की आशंका जताई गई है. वहीं, खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है

आज इन जिलों का AQI रहेगा बेहतर

वहीं, लगातार बारिश और बादलों के कारण रांची, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में वायु गुणवत्ता (AQI) सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है.  इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों धनबाद और बोकारो में भी बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है.

कल झारखंड के इन जिलों में हुई थी बारिश

वहीं, कल बीते मंगलवार को रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगह जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ. इसके अलावा खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा समेत कई जिलों में भी रुक-रुक कर वर्षा हुई. मानसून की सक्रियता के चलते झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

झारखंड के लोगों के लिए IMD की सलाह

रांची मौसम विभाग ने सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों में न रहें, बिजली गिरने की आशंका होने पर सुरक्षित भवन में शरण लें और अनावश्यक यात्रा से बचें. वहीं, किसानों को भी मौसम अपडेट पर नजर रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है. जहां आने वाले 24 घंटों तक झारखंड के अधिकतम जिलों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top