भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, खूंटी सहित छह जिलों में आज बारिश की संभावना:पलामू-गढ़वा में गर्मी...




झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम केंद्र के अनुसार आज झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों जैसे रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, धनबाद और गिरिडीह में भी छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। तेज हवा और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने तीन से आठ जून के बीच कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह गति 60 से 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। विशेष रूप से धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, बोकारो और हजारीबाग में वज्रपात और तेज गर्जन की चेतावनी दी गई है। चार और पांच जून को संताल परगना और आसपास के मध्य क्षेत्रों में आंधी तेज रह सकती है, जबकि छह जून को उत्तर-पूर्वी हिस्सों को छोड़ बाकी जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। किसानों को इस दौरान खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है। कुछ जिलों में अब भी गर्मी का असर हालांकि बारिश के बावजूद राज्य के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना रहेगा। पलामू प्रमंडल के डालटेनगंज, गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मंगलवार को पलामू में तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। जमशेदपुर में 39.2 और बोकारो में 38.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम 20.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है। प्रदेश में साइक्लोनिक सिस्टम का असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सक्रिय सिस्टम के कारण हो रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड में मौसम अस्थिर बना रहेगा। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जिससे यहां मौसम सुहावना रहेगा। हालांकि तेज हवा और वज्रपात को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top