भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में आज से टी-20 लीग का महासंग्राम:जेएससीए स्टेडियम में उद्घाटन समारोह...




झारखंड के क्रिकेट इतिहास में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर आयोजित हो रही झारखंड टी-20 लीग का आगाज 10 जून से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। 23 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में राज्य के छह क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि मैच देखने के लिए किसी प्रकार का टिकट नहीं लगेगा। दर्शक निशुल्क स्टेडियम में रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे। एसजे अपलिफ्ट के निदेशक संभव जैन के अनुसार दर्शकों के लिए वेस्ट गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। स्टेडियम के सी और डी ब्लॉक में बैठने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक मैच के शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले स्टेडियम में दर्शकों का प्रवेश शुरू करा ​दिया जाएगा ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है आज झुमाएंगी कनिका, धौनी चीफ गेस्ट बुधवार को लीग का उद्घाटन समारोह भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर लाइव प्रस्तुति देंगी, जबकि झारखंड के स्थानीय कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। क्रिकेट और संगीत का यह संगम उद्घाटन समारोह को विशेष बनाने वाला है। उद्घाटन के मौके पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहेंगे। पुराने खिलाड़ी कोच की भूमिका में रांची टाइटंस के कोच रतन कुमार, धनबाद डायमंड्स के राहुल शुक्ला, जमशेदपुर स्टील्स के एसपी गौतम, संथाल स्ट्राइकर्स के शब्बीर हुसैन, कोयलांचल सुपर किंग्स के सनी गुप्ता व छोटानागपुर रॉयल्स के इशाक जग्गी अपनी टीमों को चैंपियन बनाने की तैयारी में जुटे हैं। रोज दो मैच, 23 जून को फाइनल लीग चरण में प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 12 बजे जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 22 जून को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। इसके बाद 23 जून को फाइनल मैच होगा, जिसमें पहले झारखंड टी-20 चैंपियन का फैसला होगा। स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच : इस लीग से राज्य के युवा क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के बड़े मंचों तक उनकी राह आसान हो सकती है। 6 टीमें दिखाएंगी दम : राज्य के छह क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें रांची टाइटंस, छोटानागपुर रॉयल्स, कोयलांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स, जमशेदपुर स्टील्स और संथाल स्ट्राइकर्स शामिल हैं। आज होने वाले मैच…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top