Last Updated:
Ranchi Craft India Fair Special Bangles: रांची के हरमू मैदान में क्राफ्ट इंडिया मेला लगा हुआ है. यहां खासतौर पर चूड़ियों को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है. मेले में चूड़ियों के कई स्टॉल लगे हैं, जहां लगन को देखते हुए दुल्हनों के लिए एक से बढ़कर एक रेंज की चूड़ियां उतारी गई हैं. यहां स्टॉल लगाने वाले विकास बताते हैं कि मात्र 350 रुपए से शुरू होकर 700 रुपए तक में आपको पूरा सेट मिल जाएगा.
हमारे पास ब्रास की चूड़ियां हैं, जो खराब नहीं होंगी और न ही गिरकर टूटेंगी. इन्हें पानी से धोने पर भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. इन पर खूबसूरत मोती वर्क भी देखने को मिलेगा.
विकास बताते हैं कि चूड़ियों के बीच में पहनने के लिए खासतौर पर कंगन भी मिलेगा. यह रूबी वाला कंगन बेहद खास है. इसमें कुंदन और बीच-बीच में रूबी स्टोन लगे हुए हैं. हालांकि, यह ओरिजिनल नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल है, लेकिन इसका लुक एकदम ओरिजिनल जैसा है. इसे आप साधारण चूड़ियों के बीच में बस डाल दीजिए, पूरा लुक बदल जाएगा.
इसमें आपको दो कंगन का सेट मिलेगा, जिसकी कीमत 350 रुपए है. इसमें कई तरह के वेरिएंट, डिजाइन और सभी साइज उपलब्ध हैं. इसी के साथ गोल्डन कलर की चूड़ियां भी मिलेंगी, जिन्हें आप इसके साथ कंबाइन करके पहन सकते हैं. कंबाइन करने पर इसकी कीमत 700 से 900 रुपए तक हो जाएगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलावा आपको गोल्डन और वाइट कलर में खूबसूरत चूड़ियों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जिसमें रॉयल हाथी का डिजाइन बना हुआ है. यह फिलहाल सबसे हिट है. खास बात यह है कि यहां आपको चूड़ियों का मनपसंद कॉम्बिनेशन बनाकर भी दिया जाएगा.
यहां मल्टीकलर चूड़ियां, मेहंदी से लेकर हल्दी तक के लिए खास चूड़ियां मात्र 350 रुपए में मिल जाएंगी. आप यहां 6 दिसंबर तक आ सकते हैं. मेले का समय सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक है. पार्किंग शुल्क 10 रुपए है और पार्किंग की उचित व्यवस्था है. वहीं, एंट्री चार्ज 20 रुपए है.