![]()
रांची से अन्य शहरों के लिए हवाई सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक जुलाई से एयर इंडिया, इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइंस द्वारा कई शहरों की उड़ानें रद्द या सीमित करने से सीटों की भारी किल्लत हो गई है। मांग बढ़ने के कारण विभिन्न रूटों का हवाई किराया 50 से 80 फीसदी तक महंगा हो गया है। एयर इंडिया ने रांची से हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए संचालित कुछ उड़ानें रद्द की हैं, जबकि इंडिगो ने भी कई प्रमुख रूटों पर सेवा में कमी की है। इनमें कोलकाता, पटना, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहर शामिल हैं, जहां पहले दैनिक उड़ानें थीं, अब उन्हें सीमित दिनों में संचालित किया जा रहा है। चेन्नई रूट पर किराया करीब 10 हजार रु. से बढ़कर 17,500 रु. तक पहुंच गया है, जबकि कोलकाता रूट पर भी वृद्धि दर्ज की गई है। एयरलाइंस अधिकारियों का कहना है कि एटीएफ की ऊंची कीमतें और मौसमी परिस्थितियों के कारण मांग बनी रहने से किराए में तेजी आई है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि उड़ानों की संख्या जल्द नहीं बढ़ाई गई तो किराए में और वृद्धि संभव है। खराब मौसम का असर, कई फ्लाइट देरी से आई मौसम खराब रहने के कारण रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कई विमानों के संचालन पर असर पड़ा। मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान करीब ढाई घंटे की देरी से रांची पहुंची। वहीं, दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी सवा घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली से दोपहर 2 बजे आने वाली एक अन्य इंडिगो फ्लाइट आधा घंटा लेट आई। 100% ऑक्यूपेंसी के साथ उड़ रहे विमान
झारखंड चैंबर के सिविल एविएशन सब कमेटी के चेयरमैन श्रवण राजगढ़िया ने बताया कि उड़ानें घटने से विमान 100% ऑक्यूपेंसी के साथ चल रहे हैं। दिल्ली, कोलकाता और भुवनेश्वर रूट पर भारी मांग से किराया ऊंचा बना हुआ है। कोलकाता, भुवनेश्वर और दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आई है। मांग बनी रहने के कारण किराया लगातार ऊंचा बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में ट्रेन से भी यात्रा करनी पड़ रही है। जून बनाम जुलाई हवाई किराया (रांची से विभिन्न शहरों के लिए)
Source link