भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राखी पर बहनों को दें खास ट्रीट, इन रेस्टोरेंट में मिलेगा 5...


होमफोटोलाइफ़फूड

राखी पर बहनों को दें खास ट्रीट, इन रेस्टोरेंट में मिलेगा 5 स्टार वाला फील

Last Updated:

Ranchi Best Restaurants: राखी पर अपनी बहन को सेलिब्रिटी वाला फील कराना चाहते हैं तो इन रेस्टोरेंट्स में लंच या डिनर कराएं जहां खुद सेलिब्रिटीज आना पसंद करते हैं. इन जगहों की खास बात यह है कि बेहद टेस्टी और यूनिक खाना एकदम बजट में मिलता है.

रांची के कुछ रेस्टोरेंट हैं जहां पर सेलिब्रिटीज तक आना पसंद करते हैं. इनमें सबसे पहला नाम है ऊना द वॉन का. यहां पर साक्षी धोनी से लेकर इशान किशन और बड़े सेलिब्रिटीज अक्सर आते हैं. रक्षाबंधन में अपनी बहनों को आप यहां पर ट्रीट दे सकते हैं.

इसके अलावा आप हेवन लॉन्ज आ सकते हैं. इन सब जगहों की खासियत यह है कि यहां का एंबिएंस बहुत ही शानदार होता है. फाइव स्टार वाली फीलिंग मिलती है, वह भी एकदम बजट में. अगर ऊना की बात करें तो, यहां के मैनेजर अमृतेश बताते हैं, यहां पर एकदम आपको फाइन डाइन वाला मजा मिलेगा. एक आइटम की कीमत यहां 300 से 350 रुपए है. लेकिन टेस्ट और क्वांटिटी ऐसा कि आप भूल नहीं पाएंगे.

इसके अलावा आप आ सकते हैं रांची के स्काई लॉन्ज में. यहां के मैनेजर सुधीर बताते हैं, हमारी खास बात ये है कि हम मलाई कोफ्ता के ऊपर सोने की परत चिपकाकर देते हैं. यानी कि आप अपनी बहनों को सोने वाला खाना खिलाएं. यह यहां की सबसे बड़ी स्पेशलिटी है जो आपके पूरे रांची में कहीं और देखने को नहीं मिलेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर आपको सोने की परत वाला पिज़्ज़ा, चांदी की मिठाई ये सारी चीजें एकदम यूनिक टाइप की देखने को मिलेंगी. यहां एक आइटम की कीमत साधारण तौर पर 300 से ₹400 के बीच में है. यानी कि आपके बजट में है और क्वांटिटी भी एकदम शानदार. अगर यहां आते हैं तो यहां का पनीर कोफ्ता खाना बिल्कुल भी ना भूलें.

इसके अलावा आप आ जाइए रांची के रेडियम रोड स्थित कड़ी पत्ता में. यहां आकर लोटस चिल्ली खाना ना भूलें. ऐसा लोटस चिल्ली आपको पूरे रांची में खाने को नहीं मिलेगा. यह ₹350 प्लेट मिलता है. यहां के मैनेजर सुरेश बताते हैं, हम लोग एकदम ऑथेंटिक मसाला यूज करते हैं और सॉस बाहर से मंगवाते हैं. इसलिए ऐसा टेस्ट आपको दूसरी जगह बिल्कुल भी नहीं मिलेगा.

यहां पर आप जितनी वैरायटी की खासतौर पर चिल्ली और चाट होती है, वो ट्राई कर सकते हैं. स्पेशली पनीर स्टफ नान कुल्चा यहां की स्पेशलिटी है. यहां पर 1000 खर्च करके 3 लोग आराम से खा सकते हैं. ऐसे में अगर बजट में अपनी बहनों को बढ़िया लंच करवाना है, तो आप इन रेस्टोरेंट्स का रुख कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top