भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए अब तीन प्रत्याशी मैदान में,...




राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इस प्रकार दो सीटों के लिए चुनाव मैदान में तीनों प्रत्याशी जमे हुए हैं। महागठबंधन की ओर से दो उम्मीदवार हैं। झामुमो ने बैजनाथ राम को उतारा है, तो प्रणव झा कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। एनडीए ने निर्दलीय परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है। परिमल वर्ष 2008 और वर्ष 2014 में झारखंड से राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। अब 18 जून को चुनाव होंगे, जहां सभी 81 विधायक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। इस बीच, जीत के लिए सभी पार्टियां ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम रांची में हैं, तो एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी मुंबई जा चुके हैं। बैजनाथ राम ने बताया कि वे रांची में रहेंगे। परिमल नाथवानी ने कहा कि दो-तीन दिनों बाद रांची आएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा गुरुवार को माले विधायकों से मिले। उधर, विधायकों को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को क्षेत्र में या रांची में रहने की सलाह दी है। हमेशा संपर्क में रहने को कहा है। वहीं झामुमो ने कहा कि उनके विधायक 24 कैरेट वाले हैं। न उन्हें कोई खरीद सकता है और न डरा-धमका सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top