![]()
भास्कर न्यूज |गिरिडीह गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय योनेक्स सनराइज झारखंड राज्य सब-जूनियर (अंडर-15 व अंडर-17) बैडमिंटन प्रतियोगिता सह सेलेक्शन ट्रायल का समापन आज एक नवंबर को होगा। 29 अक्टूबर से जारी इस स्पर्धा में राज्यभर के 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अब तक 250 मैच हो चुके हैं, जबकि 70 मुकाबले शेष हैं। बालक-बालिका वर्ग के सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में कई मुकाबले तीन गेम तक खिंचे। मैचों के निष्पक्ष संचालन के लिए 12 अंपायर तैनात हैं। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था एसोसिएशन ने की है। आयोजन को सफल बनाने में गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र चौधरी और सचिव नागेंद्र कुमार जुटे हैं।
Source link