भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रात के अंधेरे में बरसी अग्नि… डीआरडीओ ने किया Agni-4 का सफल...


Last Updated:

Agni-4 Missile Test Night Range: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली मध्य दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का रात में सफल परीक्षण किया. सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड के तहत हुए इस यूजर ट्रायल ने सभी तकनीकी मानकों को पूरा किया. ठोस ईंधन से चलने वाली यह दो-स्तरीय मिसाइल 4,000 किलोमीटर दूर स्थित दुश्मन के ठिकाने को तबाह करने की मारक क्षमता रखती है, जिससे भारत की सामरिक प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूती मिली है.

रात के अंधेरे में बरसी अग्नि: DRDO ने किया Agni-4 का सफल टेस्टZoom

अग्नि-4 मिसाइल का सफल टेस्‍ट हुआ.

ओडिशा के चांदीपुर तट पर बुधवार की रात जब आसमान अचानक से रोशनी से जगमगा उठा तो भारत ने अपनी सामरिक ताकत का संदेश देकर दुश्मनों के खेमे में खलबली मचा दी. भारत ने स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड के नेतृत्‍व में सतह से सतह पर मार करने वाली मध्य दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) अग्नि-4 का रात्रिकालीन सफल परीक्षण किया. रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस यूजर ट्रायल के दौरान मिसाइल ने अपने सभी तकनीकी और परिचालन मानकों को 100% सटीकता के साथ हासिल किया. ठोस ईंधन से संचालित होने वाली दो चरणों की यह मिसाइल 4,000 किलोमीटर दूर स्थित दुश्मन के ठिकाने को पलक झपकते ही तबाह करने की मारक क्षमता रखती है.

क्यों उड़े हैं दुश्मनों के होश?

• पूरा चीन रेंज में: 4,000 किमी की मारक क्षमता का सीधा मतलब है कि भारत अब पूरे दक्षिण एशिया से लेकर चीन के सबसे सुदूर हिस्सों तक अचूक निशाना लगा सकता है. यह परीक्षण भारत के मिनिमम कैलेबल डिटरेंस के सिद्धांत को मजबूत करता है.
• क्विक रिस्पॉन्स टाइम: ठोस ईंधन से चलने के कारण इस मिसाइल को बहुत कम समय में तैयार करके मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है. यानी आपात स्थिति में दुश्मन को संभलने का मौका तक नहीं मिलेगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top