भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रात में 3 घंटे सोना और दिनभर तरोताजा… 77 की उम्र में...


Last Updated:

Fitness Secret Tips: रांची के 77 वर्षीय पंडित शंभू पाठक सादे खानपान, सत्तू, दो रोटी, दूध पीते हैं. वह रोज पहाड़ पर चढ़ने की वजह फिट हैं. वह कभी भी बाहर का खाना नहीं खाते हैं. इस वजह से वह फिट हैं. आइये जानते हैं उनके फिटनेस के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में शंभू पाठक नाम के एक पंडित जी हैं. वह एक मंदिर में पुजारी के तौर पर सुबह से रात तक काम करते हैं. आज उनकी उम्र 77 वर्ष हो चुकी है, लेकिन, आप उनको देखकर बोलेंगे कि यह 55 साल के हैं. एक बीमारी नहीं है, एक चश्मा तक नहीं पहनते. उन्होंने बताया कि सुबह में बस एक गिलास सत्तू पीते हैं, सुबह 3:30 बजे उठ जाते हैं. दोपहर में दो रोटी और रात में भी सिर्फ दो रोटी खाते हैं.

इसके अलावा जिंदगी में कभी भी बाहर का खाने को हाथ भी नहीं लगाए हैं. उन्होंने बताया मैंने आज तक जिंदगी में कभी भी बाहर का खाना नहीं खाया है. पार्टी में भी नहीं जाता. सिर्फ प्रभु के सेवा में दिन-रात लगा रहता हूं, सुबह में 6:00 बजे मंदिर आ जाता हूं और शाम में 6:00 बजे घर जाता हूं. इस 12 घंटे के दरमियान मात्र 2 रोटी बस इसके अलावा और कुछ नहीं खाते हैं.

पहाड़ों पर चढ़ना है शामिल

क्योंकि, मेरा मंदिर पहाड़ में है तो सुबह शाम कम से कम 4 से 5 बार पहाड़ के ऊपर नीचे हो लेता हूं. इससे मेरा एक्सरसाइज भी हो जाता है और चलना भी हो जाता है. कहीं कोई दिक्कत नहीं, ना घुटने में कोई परेशानी, ना बीपी ना शुगर. फिर रात में घर जाता हूं तो 8:00 बजे दो रोटी खाता हूं और एक गिलास दूध. बस मेरा डाइट यही है, सुबह में ब्रेकफास्ट नहीं लेता हूं.

सुबह में बस इतना सत्तू पी के घर से जो निकलता हूं फिर सीधा 2:00 बजे खाना नसीब होता है और यह भी खाना मैं आपके साथ घर से बांध के लाता हूं, बाहर का नहीं. सुबह में 3:30 बजे उठने के बाद एक घंटा टहलते हैं और फिर नहा धोकर पूजा पाठ करके मंदिर के लिए निकल जाता हूं. यही साधारण सी मेरी दिनचर्या है, इसके अलावा और कुछ नहीं करता हूं.

एक ही डाइट को करता हूं फॉलो

उन्होंने बताया कि वह शुद्ध शाकाहारी हैं. नॉनवेज को हाथ भी नहीं लगते हैं. क्योंकि पंडित हूं और मेरे घर में गाय है, उसका दूध दही लेता हूं और एक ही डाइट को 40 साल से फॉलो कर रहा हूं. यही कारण है कि आज तक कभी अस्पताल का मुंह देखने की कभी नौबत नहीं आई है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top