भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में गिरिडीह के सब-रजिस्ट्रार हत्या मामला:भूमि विवाद में हुई वारदात, पुलिस...




रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बलसगरा में बीते दिन एक सब-रजिस्ट्रार की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना पुराने भूमि विवाद को लेकर हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 08:40 बजे मांडू थाना क्षेत्र में बालेश्वर पटेल (पिता- ननकु महतो, निवासी- रबोध, मांडू, रामगढ़) के साथ मारपीट की गई। बालेश्वर पटेल वर्तमान में गिरिडीह जिले में सब-रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे। उन्हें 11D0 के पुराने जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने निशाना बनाया था। घटना की सूचना मिलते ही मांडू थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घायल बालेश्वर पटेल को प्राथमिक उपचार के लिए होप हॉस्पिटल रामगढ़ पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी के आवेदन पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एफएसएल रांची की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अनुसंधान शुरू किया गया। एफएसएल रांची की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए, रामगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित छापेमारी कर इस मामले में संलिप्त कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार किए गए लोगों में संतोष कुमार साव उर्फ पम्पम, रामू साव उर्फ ज्ञानी, शकुंतला देवी, रूबी कुमारी, विनय कुमार, पूजा कुमारी, लक्ष्मी देवी उर्फ डोली कुमारी शामिल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुछ सामान भी जब्त किए हैं, जिनमें खून लगा ईंट का टुकड़ा और खून लगा बांस का डंडा शामिल हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top