![]()
रामगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 20 मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। एसपी के निर्देश पर जिले में चोरी के मामलों का पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह की सूचना मिली। सूचना की जांच और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), रामगढ़ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) बनाया। पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर 2026 को सूचना मिली कि रामगढ़ शहर में मोटरसाइकिल चोरी के सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी फिर चोरी करने की तैयारी में हैं। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सोनू राम (26), जिला बोकारो और आर्यन कुमार (19), जिला रांची, स्थायी पता गैरमजरूआ गांव, थाना BTPS, जिला बोकारो बताए। पुलिस ने उनसे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे, लेकिन वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस के अनुसार, दोनों ने बताया कि मोटरसाइकिल 9 अक्टूबर 2026 को रामगढ़ में निर्मल एजेंसी के बाहर से चोरी की गई थी। उन्होंने रांची, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग में मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी बताई। कई बाइक की पुर्जे खोलकर बेच दिए जाते थे पुलिस का कहना है कि रामगढ़ से चोरी की मोटरसाइकिल बोकारो के ग्रामीण इलाके में रहने वाले शमीम अंसारी को बेची जाती थी। रांची से चोरी की गाड़ियां रामगढ़ में कबाड़ी राकेश कुमार, कबाड़ी मो. मंजूर खान, मो. इजाजुल अंसारी, गैरेज संचालक विनेश्वर बेदिया और अन्य लोगों को बेची जाती थीं। पुलिस के मुताबिक, खरीदार गाड़ियों पर डेंट-पेंट कर उनका मॉडल बदलते थे और इंजन व चेसिस नंबर घिस देते थे। इसके बाद वे गाड़ियां कम दाम में बेचते थे। जो मोटरसाइकिल नहीं बिकती थीं, उनके पुर्जे खोलकर बेच दिए जाते थे। पकड़ाये सभी सातों अभियुक्तों के निशानदेही पर रॉची, रामगढ़, बोकारो एवं हजारीबाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किया हुआ कुल 20 मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
Source link