भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़:प्रिंस खान गैंग का सक्रिय सदस्य शिवराज...




रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना भुरकुंडा रिवर साइड स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गैंग का सक्रिय सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शिवराज राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मौके से हथियार और कारतूस बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद हथियारों से यह स्पष्ट होता है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत और पतरातु अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पुलिस को पहले से ही शिवराज की गतिविधियों पर नजर थी और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामलों की जानकारी जुटाई जा रही थी। फिलहाल बरामद मोबाइल फोन की जांच कर उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। गैंगवार और लेवी वसूली से जुड़ा रहा है इलाका पुलिस के अनुसार शिवराज राम पहले राहुल दुबे गैंग से जुड़ा हुआ था, लेकिन हाल के दिनों में वह प्रिंस खान गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया था। यह क्षेत्र लंबे समय से विभिन्न आपराधिक गिरोहों के प्रभाव में रहा है, जहां लेवी वसूली और वर्चस्व को लेकर अक्सर घटनाएं सामने आती रही हैं। खासकर निर्माण कार्यों और औद्योगिक परियोजनाओं से जुड़े ठिकानों पर गोलीबारी और धमकी के मामले पहले भी दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अन्य सक्रिय अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top