भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामदेव बोले- बाबा बागेश्वर पाखंडी और धुर्त:भगवान कृष्ण को टेढ़ा बोलने वाला...




योग गुरु स्वामी रामदेव ने झारखंड के जमशेदपुर में बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने उन्हें ‘बावला’, ‘पाखंडी’ और ‘धूर्त’ तक कह दिया। रामदेव ने कहा कि जो हिंदुओं को बचाने की बात करता है, वह पहले खुद को बचा ले। उन्होंने महिलाओं को ऐसे कथावाचकों से सावधान रहने की सलाह भी दी। दरअसल, यह विवाद बाबा बागेश्वर के भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने वाले बयान से जुड़ा है। धीरेंद्र शास्त्री ने एक कथा के दौरान कहा था कि राम सीधे खड़े होते हैं, जबकि कृष्ण तीन जगह से टेढ़े हैं। इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी। रामदेव ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणियों को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, जमशेदपुर में महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से प्रांतीय महासम्मेलन आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में रामदेव शामिल हुए थे। आखिर बाबा रामदेव ने बागेश्वर बाबा पर इतनी तीखी टिप्पणी क्यों की? भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था? पहले तारीफ करने वाले रामदेव अब उनके खिलाफ क्यों बोले? पूरा विवाद समझिए… आराध्य के प्रति हल्की या मजाकिया टिप्पणी करना अनुचित योग गुरु बाबा रामदेव ने जमशेदपुर शहर में बिना नाम लिए कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक कथाकार ने भगवान श्रीकृष्ण को पहले ‘टेढ़ा’ कहा, विवाद बढ़ने पर माफी मांगी और बांके बिहारी मंदिर जाकर माथा भी टेका, लेकिन बाद में फिर भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़ा बताया। रामदेव ने इसे पाखंड करार देते हुए कहा कि देवी-देवताओं की आपस में तुलना करना और अपने आराध्य के प्रति हल्की या मजाकिया टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने कथा आयोजनों में भूत-प्रेत बुलाने और भगाने के दावों को भी नाटक करार दिया। ‘एक हाथ में माला, दूसरे में भाला’ और ‘बंटोगे तो कटोगे’ जैसे नारों की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयान धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ते हैं। रामदेव एग्रिको मैदान में पतंजलि की ओर से आयोजित महिला महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में विभाजन पैदा कर अपना स्वार्थ साधना और प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने मनुस्मृति को लेकर जारी विवाद, सोशल मीडिया पर संतों और महिलाओं के मजाक तथा धार्मिक-सांप्रदायिक उन्माद के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। जानिए क्या था धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान
पिछले दिनों धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए कहा था, ‘हमारे वाले (राम) सीधे हैं, लेकिन तुम्हारे वाले (कृष्ण) टेढ़े हैं।’ इस बयान की सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस और कई संतों ने निंदा की थी। अखिलेश यादव ने इसे ईशनिंदा बताते हुए शास्त्री पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई दी थी। ‘एक हाथ में माला और एक हाथ में भाला’ वाला बयान भी उन्होंने करीब एक साल पहले दिया था। धार्मिक उन्माद फैलाने वाले समाज के दुश्मन
रामदेव ने कहा कि धार्मिक, सांप्रदायिक और जातिगत उन्माद फैलाकर समाज को बांटने वाले लोग समाज के दुश्मन हैं। पहले राजनीतिक और सामाजिक उन्माद पैदा किया जाता है, फिर ‘हिंदू खतरे में हैं’ का नारा देकर खुद को रक्षक बताया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को भड़काने वाले सनातन के हितैषी नहीं हो सकते। लोकतंत्र संविधान से चलता है, जबकि सनातन था, है और हमेशा रहेगा। रामदेव बोले- मनुस्मृति में महिलाओं-शूद्रों के खिलाफ कुछ गलत नहीं
मनुस्मृति को लेकर जारी विवाद पर रामदेव ने कहा कि कुछ लोग और मीडिया का एक वर्ग जानबूझकर प्राचीन ग्रंथ को बदनाम कर रहा है। मनुस्मृति में महिलाओं और शूद्रों के लिए कहीं भी कुछ गलत नहीं लिखा गया है। उन्होंने चार वर्णों की व्यवस्था की व्याख्या करते हुए कहा कि ये भेदभाव के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि चारों वर्ण मनुष्य के शरीर में भी मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रंथ की गलत व्याख्या कर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top