भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामरेखा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम 23 से



गुमला|गुमला जिले के भरनो प्रखंड के कुसुम्बाहा गांव का प्रवासी मजदूर सुखराम उरांव पिछले एक महीने से अधिक समय से बेंगलुरु के मैजेस्टिक इलाके से लापता है। मामले को लेकर मिशन बदलाव के संयोजक भूषण भगत ने गुमला के श्रम अधीक्षक को पत्र देकर तत्काल हस्तक्षेप और खोजबीन शुरू कराने की मांग की है। परिजनों के अनुसार, सुखराम उरांव बेंगलुरु में मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी के वाहन में काम करता था। काम के दौरान वाहन रुकने के करीब आधे घंटे के भीतर वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिवार ने बताया कि लंबे समय से कोई सुराग नहीं मिलने से चिंता बढ़ती जा रही है। भूषण भगत ने कहा कि कंपनी से बातचीत करने पर कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी होने से इनकार किया। कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि स्थानीय थाने को सूचना दी जा चुकी है। हालांकि, एक महीने से अधिक समय गुजरने के बाद भी मजदूर का पता नहीं चल सका है। सिमडेगा|जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीरामरेखा धाम में 23 नवंबर से प्रारंभ होने वाले राजकीय रामरेखा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 23 नवंबर को संध्या 4 बजे मेले का उद्घाटन होगा। 5 बजे से चंदन तिवारी की प्रस्तुति होगी। वहीं स्वराभ्युदय संगीत गुरुकुल, नागपुरी गायक जगदीश बड़ाईक, नागपुरी गायक पवन राय, रूपेश बड़ाईक, सुमन गुप्ता की प्रस्तुति होगी। 24 नवंबर को संध्या 4:30 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसमें कथक नृत्य, छऊ नृत्य, रजत आनंद, मोनिका मुंडू, नितेश कच्छप, अंजली देवी की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी। 23 नवंबर को 3 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसमें क्रमशः कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिमडेगा ए ग्रुप तथा बी ग्रुप, प्रज्वलित बिहार ओड़गा, जगदीश बड़ाईक ग्रुप जलडेगा, प्रज्वलित बिहार, आदिकला मंच टुकुपानी की प्रस्तुति होगी। 24 नवंबर को जे बी ए वी पाकरटांड़ ए और बी ग्रुप, आदिवासी विकास मंच, चक्रीय विकास संस्थान, संगी ग्रुप, संगीता ग्रुप की प्रस्तुति होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top