पॉलिटिकल रिपोर्टर|रांची राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को लोक भवन में गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मोरहाबादी के छात्रों और श्री शिव नारायण मारवाड़ी कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने, निरंतर परिश्रम करने और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कहा- यदि व्यक्ति में दृढ़ संकल्प और कुछ कर दिखाने का जज्बा हो, तो विषम परिस्थितियां कभी प्रगति में बाधा नहीं बनेंगी। अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए राज्यपाल ने बताया कि वे बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। जब वे मात्र एक वर्ष के थे, तब उनके सिर से पिता का साया उठ गया। उनकी मां ने बेहद कठिन परिस्थितियों में उनका पालन-पोषण कर पढ़ाया-लिखाया। आप सभी बच्चे सौभाग्यशाली हैं कि अच्छे विद्यालयों में पढ़ने का अवसर मिल रहा है।
Source link