भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राष्ट्रीय लोक अदालत में 671 मामलों का निष्पादन




सिटी रिपोर्टर | बोकारो शनिवार को न्याय सदन बोकारो में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अनिल कुमार मिश्रा ने की। सफल संचालन के लिए व्यवहार न्यायालय बोकारो में सात तथा अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में तीन बेंचों का गठन किया गया था। इन बेंचों में बैंकिंग, चेक बाउंस, बिजली, पारिवारिक, दीवानी, श्रम, उत्पाद, वन विभाग, मोटरयान दुर्घटना दावा समेत विभिन्न प्रकार के सुलहनीय 671 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 9 करोड़ 16 लाख 300 71 रुपए की समझौता राशि तय हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top