भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राहुल-हेमंत 50 विधायकों के नेता 28 के मोदी-शाह‎ और नवीन, 3 के...




राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर आया झामुमो का पहला बयान राज्यसभा चुनाव संपन्न होने और गठबंधन दलों कांग्रेस, राजद तथा माले के बीच जारी तनातनी के बीच सोमवार को झामुमो ने पहली बार अपनी स्थिति स्पष्ट की। पार्टी महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 81 विधायकों में से 50 विधायकों ने कांग्रेस और झामुमो के पक्ष में मतदान किया। इनमें झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम को 30 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 20 मत प्राप्त हुए।
सुप्रियो ने कहा कि इसलिए इन 50 विधायकों के नेता राहुल गांधी और हेमंत सोरेन हैं। वहीं, भाजपा समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवाणी को मिले 28 वोटों के नेताओं के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम लिया। लोकतांत्रिक और संस्थागत आस्था से खिलवाड़ कर रही भाजपा
सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के लोगों की धार्मिक, सांस्कृतिक, लोकतांत्रिक और संस्थागत आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी कॉलेजों और संस्थानों को कमजोर कर कॉरपोरेट संस्थानों को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पहले सरकारी संस्थानों को बेचने की परंपरा शुरू हुई थी, अब उन्हें ही समाप्त करने की साजिश चल रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top