भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रिटायर्ड कर्मी ने की परिवार के तीन सदस्यों की हत्या:पत्नी, गर्भवती बेटी...




जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तिहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। टाटा स्टील के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह घटना एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर संख्या एल5-13 में हुई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सरिता सिंह, 31 वर्षीय सुप्रिया सिंह और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। सुप्रिया शादीशुदा थीं और करीब तीन महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी को लिया हिरासत में
यह घटना सोमवार तड़के करीब 4 बजे हुई। आरोपी रविंद्र सिंह ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी। सिदगोड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था और आरोपी वहीं मौजूद था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। रविवार रात तक परिवार में सब कुछ सामान्य था स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों के अनुसार, रविवार रात तक परिवार में सब कुछ सामान्य था। देर रात तक परिवार के सदस्यों से बातचीत हुई थी और किसी विवाद की कोई जानकारी नहीं मिली थी। इस अचानक हुई घटना से सभी हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी रविंद्र सिंह हाल ही में टाटा स्टील से रिटायर हुए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top