भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रेड क्रॉस सोसायटी ने चलाया नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान




भास्कर न्यूज| चाईबासा झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत रेड क्रॉस सोसायटी- पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के द्वारा शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं नागरिकों ने नशा मुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर कर समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपसमाहर्ता सामान्य शाखा देवेंद्र कुमार, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, रेड क्रॉस सोसायटी से ओमप्रकाश केडिया आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top