भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रेलवे कर्मचारी के बंद घर में लाखों की चोरी:धनबाद से परिवार के...




धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित यमुना विहार कॉलोनी में एक रेलवे कर्मचारी के बंद आवास में लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए। यह घटना तब हुई, जब रेलवे कर्मचारी सुधीर कुमार प्रसाद अपने परिवार के साथ सप्तमी पूजा के लिए बिहार के गोपालगंज गए हुए थे। घर की देखभाल के लिए एक महिला को जिम्मेदारी दी गई थी। सुबह जब वह आवास पर पहुंची, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। महिला ने तत्काल इसकी सूचना गृहस्वामी सुधीर कुमार प्रसाद को दी। इसके बाद सुधीर प्रसाद ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर घर पहुंचने का आग्रह किया। दोपहर में जब रिश्तेदार आवास पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। शादी के लिए खरीदे गए थे गहने परिजनों के अनुसार, चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगे तीन तालों सहित घर के कई अन्य तालों को भी तोड़ा था। छोटे भाई की शादी के लिए खरीदे गए गहने, बर्तन और कपड़े भी चोरी हो गए हैं। भुक्तभोगी के रिश्तेदारों ने धनसार पुलिस को चोरी की इस घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि घर की देखभाल के लिए रखी गई महिला बीती रात आवास में नहीं सोई थी, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बंद घर में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top