भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रेस्टोरेंट स्टाइल एकदम क्रिस्पी मसाला डोसा घर पर बनाएं, वो भी बिना...


Last Updated:

Make Crispy Masala Dosa At Home In Kadhai: घर पर क्रिस्पी मसाला डोसा बनाने के लिए नीचे दिए गए टिप्स फॉलो कर सकते हैं. चावल और उड़द दाल के बैटर को लोहे की कढ़ाई में बनाकर आप बिना टूटे स्वादिष्ट डोसा तैयार कर सकते हैं. इसके लिए नॉन-स्टिक तवे की भी जरूरत नहीं पड़ती.

ख़बरें फटाफट

रांची. मसाला डोसा एक ऐसा आइटम है, जो बहुत लोगों की पसंद होता है. ऐसे में आप घर पर ही इसे बहुत ही स्वादिष्ट तरीके से बना सकते हैं. बहुत लोगों का डोसा क्रिस्पी नहीं होता या ठीक से बन नहीं पाता. कई लोगों का डोसा तवे पर ही टूटने लगता है. दरअसल इसके लिए कुछ तकनीक होती हैं, जिनको अगर आप फॉलो करें तो डोसा काफी अच्छा बनेगा. यहां देखें बनाने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप.

इन स्टेप को करें फॉलो-

• रांची की गृहिणी उषा बताती हैं, इसके लिए सबसे पहले आप दो पाव चावल और एक पाव उड़द दाल लें और इसे अच्छे से धोकर पानी में फुला लें. कम से कम 4 घंटे आपको इसे पानी में रखना है, चाहें तो ओवरनाइट भी रख सकते हैं. इसके बाद इस दाल-चावल के मिक्स्चर को मिक्सी में पीस लें.

• इसके बाद आपको एक लोहे की कढ़ाई लेनी है. ध्यान रखना है कि आपको लोहे की ही कढ़ाई लेनी है, एल्युमिनियम या किसी और चीज की नहीं. अगर आपके घर में नॉन स्टिक तवा नहीं है तो कोई बात नहीं, आप कढ़ाई में भी इसे बना सकते हैं.

• उषा बताती हैं, दरअसल लोहे की कढ़ाई प्राकृतिक रूप से नॉन स्टिक का काम करती है. इसमें थोड़ा सा तेल डालें और डोसे का बैटर डालें और इसे फैला लें. आंच को मीडियम रखें. अब देखेंगे 10 मिनट में ही आपका डोसा एक तरफ पक चुका है और यह बिल्कुल भी नहीं टूटेगा.

• इसके बाद इसमें आपने जो चोखा बना कर रखा हुआ है, वह डालकर फैला दें. चोखा बनाने की बात करें तो इसके लिए उबला हुआ आलू लें और कढ़ाई में इसे अदरक, जीरा का छौंक, करी पत्ता, हल्दी, धनिया पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और फिर आलू डालकर अच्छे से फ्राई कर लें.

• इस चोखे को आप डोसे के अंदर डालें और फिर 5 मिनट और पकाकर नीचे उतार लें. आप इसे नारियल की चटनी के साथ परोस सकते हैं. यह डोसा बिल्कुल भी नहीं टूटने वाला और एकदम क्रिस्पी बनेगा. बस आप लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल करें. साथ ही कढ़ाही को पहले ग्रीस कर लें. सूखी कढ़ाही में डोसा न बनाएं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top