भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रोप चैंपियनशिप, गंगा व चेनाब सदन विजेता




बोकारो | डीपीएस चास में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर-सदन जंप रोप (रस्सीकूद) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 2 से 5 तथा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सिंगल रोप स्पीड हॉप, बैकवर्ड हॉप, स्पीड स्प्रिंट, डबल अंडर, सिंगल लेग स्विच और फ्रीस्टाइल जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के समग्र परिणाम में जूनियर वर्ग (कक्षा 2 से 5) में गंगा सदन प्रथम, चेनाब सदन द्वितीय तथा सतलज सदन तृतीय स्थान पर रहा। वहीं सीनियर वर्ग (कक्षा 6 से 9) में चेनाब सदन ने पहला, गंगा सदन ने दूसरा और सतलज सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। रोप जंप जैसे खेल शारीरिक दक्षता, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top