भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लकड़ी का पुल, हरियाली, जंगल, नीला पानी…यश चोपड़ा की मूवी सा है...


Last Updated:

Jamshedpur Viral Wooden Bridge: जमशेदपुर के पास जंगलों के बीच बना एक खूबसूरत वुडन ब्रिज इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और चांडिल डैम के नीले पानी का नजारा इस जगह को लोगों की पसंदीदा लोकेशन बना रहा है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश करने लगते हैं, जहां हरियाली हो, ठंडी हवा हो और पानी के खूबसूरत नजारे देखने को मिलें. इन दिनों सोशल मीडिया पर जमशेदपुर के पास स्थित एक ऐसी ही अनोखी जगह तेजी से वायरल हो रही है. जंगलों के बीच बना एक खूबसूरत वुडन ब्रिज और उसके नीचे फैला प्राकृतिक नजारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

यह है लोकेशन
यह खूबसूरत स्थान जमशेदपुर से सटे पटमदा थाना क्षेत्र के बटालुकां गांव में स्थित है. यहां पहुंचने वाले लोग प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद ले रहे हैं. चारों ओर घनी हरियाली, पेड़ों की छाया और सामने फैला चांडिल डैम का नीला पानी इस जगह को बेहद खास बना देता है. यही कारण है कि लोग इसे किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं मान रहे हैं और बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं.

सुविधा के लिए हुआ था तैयार
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वुडन ब्रिज किसी पर्यटन उद्देश्य से नहीं बनाया गया था. गांव के लोगों ने इसे केवल सुविधा के लिए तैयार किया था, ताकि एक ओर से दूसरी ओर आसानी से आना-जाना हो सके. लेकिन समय के साथ इस पुल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और देखते ही देखते यह जगह लोगों की पसंदीदा लोकेशन बन गई.

दूर-दूर से आने लगे पर्यटक
गांव के निवासी चंदन महतो ने बताया कि उन्हें काफी खुशी हो रही है कि बाहर से लोग उनके गांव को देखने और यहां की सुंदरता का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी मंशा सिर्फ गांव के लोगों के लिए आने-जाने की सुविधा तैयार करना था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह स्थान इतनी तेजी से लोकप्रिय हो जाएगा और दूर-दूर से पर्यटक यहां आने लगेंगे.

वीकेंड पर होती है खूब भीड़
आज स्थिति यह है कि छुट्टी के दिनों में यहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है. कई लोग यहां फोटो और वीडियो बनाते हैं, जबकि कुछ लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं. प्राकृतिक वातावरण और शांत माहौल लोगों को शहर की भागदौड़ से कुछ समय की राहत भी देता है.

हालांकि, ग्रामीणों ने आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि इस जगह की साफ-सफाई बनाए रखें और प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान न पहुंचाएं, ताकि आने वाले समय में भी यह स्थान अपनी पहचान और खूबसूरती बरकरार रख सके.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top