भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लाखों की नौकरी का रास्ता खोलता है इन कॉलेजों का ईएमबीए, कई...


Last Updated:

Ranchi Top EMBA Colleges: ई-एमबीए यानी एग्जीक्यूटिव एमबीए करना चाहते हैं तो रांची के ये कॉलेज चुन सकते हैं. इनका फीस स्ट्रक्चर अलग-अलग है और एडमिशन के लिए सख्त प्रवेश परीक्षाएं पास करनी होती हैं. हालांकि सेलेक्शन होने और कोर्स पूरा होने के बाद प्लेसमेंट अच्छा मिलता है.

आईआईएम रांची के पीआरओ अभिषेक राय बताते हैं, यह खासतौर पर जो वर्किंग प्रोफेशनल होते हैं उनके लिए ये कोर्स डिजाइन किया गया है. इस बार आईएमएम रांची में इस कोर्स के स्टूडेंट को 1.2 करोड़ का पैकेज मिला है. इसमें अगर आप यहां से यह कोर्स करना चाहते हैं तो फीस 2 साल का 13 लाख रुपए के करीब है. इसके अलावा आपको इसका एंट्रेंस टेस्ट निकालना होगा, मेरिट के आधार पर ही यहां चयन होता है.

झारखंड की राजधानी रांची में आईएमएम रांची व बीआईटी मेशरा है. इसके अलावा रांची यूनिवर्सिटी और उषा मार्टिन कॉलेज भी हैं, जहां पर एग्जीक्यूटिव एमबीए की पढ़ाई होती है. दरअसल, एग्जीक्यूटिव एमबीए में आपको अपनी नौकरी नहीं छोड़नी होती है. अगर आपकी नौकरी कर रहे हैं तो उसके साथ ही आप ये 2 साल का कोर्स कर सकते हैं.

वहीं, अगर आप बजट में पढ़ाई करना चाहते हैं तो भी आपके पास विकल्प हैं. ऐसे में रांची यूनिवर्सिटी और उषा मार्टिन जैसे कॉलेज में आ सकते हैं. उषा मार्टिन में फीस चार लाख के करीब है. यहां पर भी ऑनलाइन व ऑफलाइन क्लास होते हैं. आपको कोई भी डाउट है तो आप सीधा कैंपस में जा सकते हैं. कैंपस की लाइब्रेरी से लेकर हर एक चीज को आप एक्सेस कर पाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बीआईटी मेशरा कॉलेज के प्रोफेसर मृणाल ने बताया यहां भी एडमिशन ले सकते हैं. यहां पर भी फीस 6 लाख के करीब है. खास बात यह है कि यहां पर काम करते-करते आप पढ़ाई कर सकते हैं. ऑनलाइन क्लासेस होते हैं और सेटरडे-संडे को ऑफलाइन क्लासेस होते हैं. साथ ही कंपनी जैसे गूगल, एचडीएफसी, आइसीआइसीआइ बैंक, टेक महिंद्रा, कोटक, नेस्ले जैसी 40 से अधिक कंपनियां यहां पर प्लेसमेंट के लिए आती हैं. इस बार आईआईएम रांची में 99 से अधिक कंपनियां आई.

रांची यूनिवर्सिटी में तो पर सेमेस्टर महज 10 से ₹12000 ही फीस है. ऐसे में अगर आपका बजट बहुत ही कम है तो फिर यह बढ़िया विकल्प है. यहां से पढ़कर कई सारे बच्चे बैंगलोर और महानगर में बढ़िया नौकरी कर रहे हैं. यहां पर भी टाटा जैसी कंपनी प्लेसमेंट के लिए आती हैं. आप भले ऑनलाइन क्लास करें लेकिन आप कॉलेज के सारे रिसोर्स का फायदा उठा सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top