Last Updated:
सड़क दुर्घटनाएं बारिश के दिनों में बढ़ी हैं. इस समय कई बार बारिश का मौसम होने से ब्रेकिंग और अन्य तकनीकी खामियां वाहनों में बनी रहती हैं. इसलिए जरूरी है कि बारिश के मौसम में ध्यान देकर वाहन चलाएं. ताजा मामला झारखंड के लातेहार का है जहां एक कंटेनर ड्राइवर की लापरवाही के चलते कई लोगों की जान ले ली.
लातेहार: चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग स्थित डेढ़ टंगवा घाटी में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. जानकारी के अनुसार, लोहरदगा की ओर से आ रहा एक भारी कंटेनर घाटी के तीखे ढलान पर अनियंत्रित हो गया. बेकाबू कंटेनर ने पहले चंदवा से लोहरदगा की ओर जा रही एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में बाइक सवार महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
इतना ही नहीं बल्कि बाद में कंटेनर ने एक ऑटो को भी जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ऑटो में सवार लोगों में से चार की मौत होने की सूचना है. एक के बाद एक दो वाहनों को चपेट में लेने से मौके पर चीख-पुकार मच गई.
घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उसी समय पुलिस की टीम और राहत दल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा गया. हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की सूचना है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें