भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार में हुआ सड़क हादसा; 2 युवक मरे:तीखे मोड़ पर आपस में...




लातेहार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोने पिकेट के आगे खुटगड़ी गांव के पास तीखे पर कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। वहीं बाइक को चपेट में लेने के बाद कार पास ही पेड़ से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या JH03 AW 6472 सरयू की ओर से लातेहार आ रही थी, जबकि बाइक पर सवार दो युवक लातेहार से सरयू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खुटगड़ी गांव के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद पेड़ से टकराई कार मिली जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इससे कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद कार में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि दोनों युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़े हुए हैं। जब उनकी जांच की गई तो दोनों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शवों की पहचान कराने का प्रयास जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि फरार कार सवारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार के आधार पर वाहन मालिक और चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, मृतकों की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेजी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रखंड उपप्रमुख राजकुमार प्रसाद और पूर्व मुखिया जुलेश्वर लोहरा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top