भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार में 24 घंटे में चार हादसे, दो की मौत:आठ घायल; ट्रैक्टर...




लातेहार जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार वाहन जांच अभियान चलाए जाने के बावजूद 24 घंटे के भीतर जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसों में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर घायल हो गया। वहीं, सरयू पथ पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा बरवाडीह में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। मंगलवार शाम शहर में वैन की चपेट में आने से दो युवक जख्मी हो गए थे। नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने दो बहनों को लिया चपेट में सदर थाना क्षेत्र के अमवाटीकर मोड़ स्थित रिलायंस मार्ट के पास बुधवार की सुबह नशे में धुत तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने दो बहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 17 वर्षीय समिता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन कमिता बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इससे उस पर सवार मजदूर जितेंद्र भुइयां (25) दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटाकर उसे बाहर निकाला गया। घायल जितेंद्र केड़ू गांव का रहने वाला है। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। मृतका मनिका थाना क्षेत्र के दुंदू गांव निवासी श्रीराम सिंह की पुत्री थी। बड़ी बहन कमिता ने बताया कि दोनों प्रतिदिन मजदूरी करने मनिका से लातेहार आती थीं। बुधवार को भी दोनों काम पर जा रही थीं, तभी हादसा हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने करमाही चौक के पास सड़क जाम कर दिया। मौके से गुजर रहे मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। दो बाइकों की टक्कर में पांच युवक घायल, एक गंभीर
बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुल्हि नाला के समीप बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें रोशन सिंह (19), सिद्धनाथ सिंह (27), वीरेंद्र कुमार (18), चंदन कुमार (19) और सरोज कुमार (18) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी रामलखन वर्णवाल अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। सरयू पथ पर बाइक अनियंत्रित होने से युवक की मौत
जिला मुख्यालय से सटे सरयू पथ पर बुधवार दोपहर बाइक दुर्घटना में 22 वर्षीय विज्ञान नायक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी नागेंद्र नायक (25) घायल हो गया। विज्ञान गढ़वा जिले के बघवार गांव निवासी अशोक नायक का पुत्र था। वह छठ पर्व के दौरान सोतम गांव स्थित रिश्तेदार के घर आया था। बुधवार को दोनों बाइक से सरयू घूमने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विज्ञान की मौके पर मौत हो गई। घायल नागेंद्र का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गारू पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वैन की चपेट में आने से मंगलवार शाम दो युवक घायल
इससे पहले मंगलवार शाम शहर के मुख्य पथ पर सिटी हॉस्पिटल मोड़ के समीप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार अमरेश यादव (हरखा) और विकास यादव (पतरातू) घायल हो गए थे। दोनों अपने घर लौट रहे थे। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई गई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top