भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लेबर कोड के खिलाफ मजदूरों को एकजुट होने की जरूरत : त्रिपाठी



सिटी रिपोर्टर | बोकारो झारखंड इंटक के चंद्रशेखर दूबे गुट एवं केके तिवारी गुट का संयुक्त एक दिवसीय अधिवेशन शनिवार को सेक्टर-3बी स्थित यूनियन कार्यालय में झारखंड सरकार के पूर्व श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन की शुरुआत दिवंगत प्रख्यात मजदूर नेता स्व. चंद्रशेखर दूबे के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद यूनियन की मजबूती एवं राज्य कमेटी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में इंटक नेता वरुण सिंह ने झारखंड इंटक के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सांसद स्व. चंद्रशेखर दूबे के पुत्र अभय कुमार दूबे के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही अभय कुमार दूबे को झारखंड इंटक का नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किए जा रहे चार लेबर कोड मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। सरकार मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहती है। मजदूर विरोधी नीतियों और लेबर कोड के खिलाफ सभी श्रमिक संगठनों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top