भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोगों के आंखों में धूल झोंक रही है कंपनी : सूरज अग्रवाल



लोहरदगा|जिला अंतर्गत लोहरदगा प्रखंड के हेसल गांव के पास हिंडाल्को कंपनी बॉक्साइट क्रसिंग का प्लांट लगाकर काम कर रही है। करोड़ों का बॉक्साइट लोहरदगा से दूसरे राज्यों में भेज दिया जा रहा है। वहीं व्यवस्था के नाम पर कई किलोमीटर तक सड़क जाम, सड़क की बर्बादी और लोगों को परेशान कर रही है। साथ ही विकास के नाम पर मोतियाबिंद का ऑपरेशन, बीज वितरण आदि कर लोगों के आंखों में धूल झोंक रही है। उक्त बातें बातें कहते हुए आजसू नेता सूरज अग्रवाल ने कहा कि हिंडाल्को कंपनी खुद से कभी सड़क नहीं बनाती है, पहाड़ी क्षेत्र से बॉक्साइट ले जाने के लिए मिट्टी मोरम की सड़क बनाती है लेकिन जो सड़क सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए बनाई है उसे भी बर्बाद करने में तुली हुई है। वहीं प्रदूषण रोकथाम के नाम पर सिर्फ एक टैंकर पानी सड़कों में पटा दिया जाता है जो दस वाहन गुजरने के बाद ही सूख जाती है। उन्होंने कहा कि जिन जनप्रतिनिधियों को जनता ने अपना बहुमूल्य मत देकर लोहरदगा के विकास व अपनी सुरक्षा के लिए जिताकर भेजा है, आज वही जनप्रतिनिधि हिंडाल्को के बहती गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। दलालों के भरोसे पूरे सिस्टम को हिंडाल्को चला रही है और अपना करोड़ों का बारे न्यारे कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top