भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोहरदगा में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, चार लोग घायल




जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना सेन्हा थाना क्षेत्र में सेन्हा स्कूल के पास हुई। यहां वैगनआर और ट्रक की टक्कर में वैगनआर सवार संजय गुप्ता, पिता स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद, निवासी गोपो ढलान, लोहरदगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इस दौरान जय श्री राम समिति के संरक्षक अजय सोनी, ओम महतो एवं कुणाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलाज में सहयोग किया। समिति के पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि घायल को स्ट्रेचर से उतारने-चढ़ाने के लिए अस्पताल का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। डॉक्टर द्वारा समय पर इलाज नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया। इसके बाद घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। दूसरी घटना मिशन चौक के समीप हुई। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय से घर लौट रहे शिक्षक को एक बाइक ने टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल की पहचान परविंदर कुमार, निवासी एकागुड़ी, सेन्हा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। अन्य शिक्षकों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में उनका पैर टूट गया है। वहीं तीसरी घटना पतरा टोली के पास हुई। इसमें एक महिला और एक युवक घायल हो गए। बताया गया कि महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। युवक के सिर में चोट लगी है। दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। शाम करीब 6 बजे तक दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top