Last Updated:
पलामू के शिव कुमार ने एक अनोखा तेल तैयार किया है. इसमें लौंग और दालचीनी समेत 10 गर्म मसालों का अर्क है. इसकी चंद बूंदें खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ा देती हैं. यह तेल जोड़ों के दर्द और दांतों की समस्या में भी लाभकारी है. यह आयुर्वेद और स्वाद का बेहतरीन संगम है.
पलामूः रसोई में इस्तेमाल होने वाले गर्म मसालों का नाम सुनते ही लोगों के मन में स्वादिष्ट व्यंजन की तस्वीर उभर जाती है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि यही गर्म मसाले तेल के रूप में भी इस्तेमाल हो सकते हैं. पलामू जिले के रहने वाले शिव कुमार पांडे ने ऐसा ही एक अनोखा तेल तैयार किया है, जो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. उनका दावा है कि यह तेल केवल खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी लाभकारी साबित हो सकता है. आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर इस तेल को वे हजारों वर्ष पुरानी परंपरा का हिस्सा बताते हैं.
आयुर्वेद और स्वाद का अनोखा मिश्रण
शिव कुमार पांडे ने लोकल18 को बताया कि यह तेल कई तरह के गर्म मसालों से तैयार किया गया है. इसमें लौंग, दालचीनी, जायफल, जावित्री, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, हल्दी, सौंठ, काली मिर्च और पीपल जैसे मसालों का उपयोग किया गया है. जो कि एक लंबी प्रक्रिया और लंबे समय के बाद तैयार होता है. उनका कहना है कि पुराने समय में इस प्रकार के तेल का उपयोग औषधि और भोजन दोनों रूपों में किया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे यह परंपरा खत्म होती चली गई.
जोड़ों के दर्द में राहत
शिव कुमार पांडे दावा करते हैं कि यह तेल जोड़ों के दर्द और सूजन में काफी लाभकारी हो सकता है. उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को चलने-फिरने में परेशानी हो रही हो या पैरों में सूजन हो, तो दिन में तीन बार इस तेल से मालिश करने पर राहत मिल सकती है. नियमित उपयोग से जोड़ों की समस्या कम होती है.
दांत और मसूड़ों के लिए भी उपयोगी
आगे कहा कि दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन और पायरिया जैसी समस्याओं में इसकी एक-दो बूंदें काफी असरदार हो सकती हैं. उनका कहना है कि इसे टूथपेस्ट में मिलाकर इस्तेमाल करने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और यह एक शानदार माउथ फ्रेशनर का काम करता है. मसालों की सुगंध के कारण मुंह लंबे समय तक ताजा महसूस होता है.
व्यंजनों का स्वाद भी बढ़ाता है तेल
यह तेल केवल औषधीय उपयोग तक सीमित नहीं है. शिव कुमार पांडे बताते हैं कि पुलाव, सब्जी और अन्य व्यंजनों में इसकी कुछ बूंदें डालने से स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. खासकर गर्म मसालों से बनने वाले व्यंजनों में इसका इस्तेमाल खुशबू और स्वाद दोनों को खास बना देता है. उनका कहना है कि मात्र दो ग्राम तेल पुलाव को बेहद स्वादिष्ट बना सकता है.
शिव कुमार पांडे ने कहा कि इस तेल का नियमित इस्तेमाल से कई लाभ है. जिसके 60 एमएल की बोतल में उपलब्ध है और इसकी कीमत 800 रुपए है. जिसे आप 8789101495 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.