Last Updated:
ब्रेकिंग न्यूज़.
गुजरात के वडोदरा से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है. गुजरात ATS ने 27 नवंबर को कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया गया है. सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपी के आतंकी संगठन से जुड़ाव और उसकी गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं.