भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वार्षिक फेट में दिखी छात्रों की प्रतिभा, सेवा का संदेश दिया



.

संत जेवियर्स स्कूल बोकारो में शनिवार को वार्षिक फेट का आयोजन किया गया। आयोजन कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की ओर से किया गया। इस वर्ष फेट की थीम ‘सिनीफेस्ट’ रही। मेले में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और प्रबंधन क्षमता की झलक देखने को मिली। विद्यालय परिसर में खाने-पीने के व्यंजनों से लेकर मनोरंजक खेलों तक के आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे।

इनमें विद्यार्थियों की मेहनत और नए प्रयोगों ने लोगों का ध्यान खींचा। शुभारंभ प्राचार्य फादर अरुण मिंज, एसजे ने फीता काटकर एवं प्रार्थना के साथ किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और संगठनात्मक क्षमता को बढ़ावा देते हैं। साथ ही उनमें सहयोग, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। मेले से प्राप्त राशि को सामाजिक एवं परोपकारी कार्यों में खर्च करने की पहल की भी प्रशंसा की।

इस वर्ष के वार्षिक फेट की खासियत यह रही कि इससे होने वाली पूरी लाभ राशि सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित की जाएगी। इसके तहत वंचित बच्चों की शिक्षा में सहयोग किया जाएगा। वहीं, मंसा गेट स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी ब्रदर्स की देखरेख में रह रहे कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों की सहायता भी की जाएगी। आयोजन में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठों को विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। वहीं, वर्तमान विद्यार्थियों के साथ पूर्व जेवेरियंस और बोकारो ओल्ड जेवेरियंस एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हुए। शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास तथा प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित यह वार्षिक मेला मनोरंजन के साथ सामाजिक सेवा का संदेश देने में भी सफल रहा। सिनीफेस्ट-2026 ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top