Last Updated:
Drainage Problem Sikar: सीकर जिले के एक गांव में पिछले चार वर्षों से जाम पड़ा नाला ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है. हर वर्ष बरसात के दौरान नाले की सफाई नहीं होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है और कई घरों तथा खेतों तक पानी पहुंचने का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है. पंचायत की ओर से नाले की सफाई और सुधार का आश्वासन दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत की उम्मीद बंधी है. मानसून नजदीक आने के साथ लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है. यदि समय रहते नाले की सफाई नहीं हुई तो इस वर्ष भी जलभराव और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
Sikar News: सीकर जिले के भूदोली ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों के लिए बरसात राहत नहीं, बल्कि नई परेशानी लेकर आई है. गांव के थोई रोड स्थित प्लॉटों के बीच बना नाला पिछले चार वर्षों से सफाई का इंतजार कर रहा है. लगातार जमा हो रही गंदगी और कचरे ने अब नाले को लगभग बंद कर दिया है, जिससे बरसात का पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में फैलने लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
ग्राउंड पर हालात देखने पर साफ नजर आता है कि नाले में प्लास्टिक, घरेलू कचरा और मिट्टी का बड़ा जमाव है. कई जगहों पर पानी ठहरा हुआ है, जिससे बदबू फैल रही है. बरसात के बाद यह स्थिति और गंभीर हो गई है. स्थानीय लोगों को घरों के बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, ठहरे हुए पानी में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है.
4 साल से नहीं हुई नालों की सफाई
स्थानीय निवासी अशोक कुमावत ने बताया कि पिछले चार वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है. उन्होंने कई बार ग्राम विकास अधिकारी और सरपंच को इस समस्या से अवगत कराया. इतना ही नहीं, रात्रि चौपाल में भी ग्रामीणों ने यह मुद्दा उठाया था, लेकिन इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं. उनका कहना है कि हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीन पर कोई काम नजर नहीं आता.
बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी
ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते नाले की सफाई कर दी जाती तो आज यह स्थिति नहीं बनती. अब बरसात के मौसम में गंदगी और जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है. लोगों को डर है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बीमारी फैलने का खतरा और बढ़ सकता है. हालांकि, ग्राम पंचायत की ओर से अब कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.
नाले की सफाई शुरू कराने का आश्वासन
सरपंच दिनेश जांगिड़ ने बताया कि जल्द ही जेसीबी मशीन लगाकर नाले की सफाई शुरू करवाई जाएगी. उनका कहना है कि सफाई होने के बाद जलभराव और गंदगी की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी. फिलहाल भूदोली के ग्रामीणों की नजरें पंचायत के इस आश्वासन पर टिकी हैं. अब देखना यह होगा कि वर्षों से लंबित यह समस्या कब तक समाधान की राह पकड़ती है और ग्रामीणों को गंदगी व बीमारी के खतरे से निजात मिल पाती है.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें