भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वित्तमंत्री के मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरी:महिला रेलकर्मी के घर से 8 लाख...




पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार को एक महिला रेलकर्मी के किराये के मकान से चोर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने इस मामले में शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की पहचान सरिता कुमारी के रूप में हुई है, जो डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर पिछले दो साल से कार्यरत हैं और पटना की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में मकान मालिक के इलेक्ट्रिशियन समेत कुछ अन्य लोगों पर संदेह जताया है। घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गईं थीं पुलिस को दिए आवेदन में सरिता कुमारी ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ नई मोहल्ला में अनिल अग्रवाल के मकान में किराये पर रहती हैं। शनिवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वह घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गई थीं। दोपहर करीब 2 बजे जब वह लौटीं, तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर दोनों अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद, कैनरा बैंक और पीएनबी के एटीएम कार्ड, रेलवे आईडी सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। चोरी हुए आभूषणों में सोने की नथ, कान की बालियां, जीतिया, टीका, अंगूठी, मंगलसूत्र और बच्चों के चांदी के आभूषण शामिल हैं। पीड़िता ने संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top